अजब गजब

मिट्टी नहीं बल्कि जिंदा चूहे की गर्दन से निकल आया पौधा, इससे पहले नहीं देखी होगी ऐसी घटना

जब खेत के मालिक ने गौर फरमाया तो उन्हें दिखा कि सोयाबीन का पौधा उसके गर्दन के ऊपर उगा था।
2 min read
Aug 10, 2018
Soya bean plant grew over a rat's neck in a village near Ratlam
मिट्टी नहीं बल्कि जिंदा चूहे की गर्दन से निकल आया पौधा, इससे पहले नहीं देखी होगी ऐसी घटना

नई दिल्ली। यह दुनिया बहुत ही अजीब है। यहां हर रोज कुछ न कुछ ऐसा होता ही रहता है जिसे देख हैरान होना कोई नई बात नहीं। आज हम आपको जिस घटना के बारे में बताएंगे वैसा आपने आज तक न सुना होगा और देखना तो दूर की बात। बता दें, यह घटना मध्य प्रदेश के रतलाम से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नायन गांव की है जहां एक पौधा उग गया। अब आप सोच रहे होंगे कि किसी पौधे का उगना इसमें कौन सी नई बात है? ऐसा होना तो एक बहुत ही आम बात है।

अब हम आपको उस बारे में बताएंगे जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे क्योंकि यह पौधा किसी मिट्टी पर नहीं बल्कि एक जिंदा चूहे पर उगा है। जी हां, नायन गांव में एक चूहे की गर्दन पर सोयाबीन का पौधा उग आया। बुधवार दोपहर के वक्त दातारसिंह जो इस खेत के मालिक है वह सोयाबीन के पौधे पर कीटनाशक का छिड़काव करने के लिए खेत पहुंचे।

पौधे के पास पहुंचकर उनकी नजर इस चूहे पर पड़ी। उन्होंने पास जाकर देखा तो पता लगा कि वह चूहा जिंदा था क्योंकि वह हिल-डुल रहा था। जब खेत के मालिक ने गौर फरमाया तो उन्हें दिखा कि सोयाबीन का पौधा उसके गर्दन के ऊपर उगा था।

दातारसिंह ने चूहे की पूंछ पकड़कर उसे वहां से उठाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली क्योंकि पौधे की जड़ चूहे की गर्दन के आरपार होकर खेत की मिट्टी में अंदर तक फैली हुई थी।

अन्त में उन्हें चूहे और पौधे की जड़ को मिट्टी सहित खोदकर घर लाना पड़ा। वह चूहा अभी भी जिंदा है, लेकिन पौधे का तना आरपार होने से वह गर्दन को ज्यादा घुमा नहीं पा रहा है।

बता दें, यह पौधा करीब 38-39 दिन का है। यह अपने आप में बेहद ही अनोखी घटना है क्योंकि आज तक शायद ही किसी ने ऐसा होते कभी देखा होगा।

Published on:
10 Aug 2018 12:10 pm