अजब गजब

अनोखी झील! जहां से चांद और सूरज के एक साथ होते हैं दीदार, देखने वाले के मुंह से निकलता है ‘WOW’

अनोखी और खूबसूरत झील जिसका आकार पल-पल बदलता रहता है।

2 min read
Jul 06, 2018
अनोखी झील जहां से चांद और सूरज के एक साथ होते हैं दीदार, देखने वाले के मुंह से निकलता है 'WOW'

नई दिल्ली। दुनिया में कई खूबसूरत झीलें, पहाड़, झरने और समुद्र हैं। इन सभी जगहों की अपनी-अपनी खासियत है ये सब अपने आप में प्रकृति खूबसूरती समेटे हुए हैं। कुदरत ने हमें कई तोहफों से नवाजा है आज हम आपको एक ऐसे के तोहफे के बारे में बताने जा रहे हैं। हम आपको एक झील के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर जाने के लिए आप भी मजबूर हो जाएंगे। दुनिया में कई तरह की झील हैं जो बेहद खूबसूरत भी हैं और अनोखी भी। ऐसी ही एक झील है जो बेहद ही अनोखी है। अगर धरती की बात करें तो इसमें ना जाने कितने रहस्य यहां नदियां और झीलें में छिपे हुए हैं।

अद्भुत होता है नजारा

ये भी पढ़ें

अपने मजे के लिए इंसानों ने इन मासूमों को भी नहीं बख्शा,पार कर दी हैवानियत की सारी हदें

हम बात कर रहे हैं ताइवान की इस अनोखी और खूबसूरत झील की जिसका आकार पल-पल बदलता रहता है। ताइवान स्थित इस झील का नाम 'सनमून लेक' है, इसी किसी भी दिशा से देखा जाए तो इसका आकार अलग ही लगता है। इस झील को अगर कोई पूर्व दिशा से देखे तो ये सूरज के जैसी गोल नजर आती है। बता दें, अगर इसे इसे पश्चिम दिशा से देखा जाए तो आपको ये आधे चांद जैसी दिखाई देती है। इसे देखना वाकई अद्भुत होता है। इस झील के चारों ओर पहाड़ ही पहाड़ हैं जो इसे हमेशा ढंक कर रखते हैं ऐसा होना इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है। सूरज और चंद्रमा के आकार की तरह दिखने के कारण ही इस लेक का नाम सनमून लेक रखा गया है।

ताइवान में स्थित यह झील यहां की सबसे बड़ी और सबसे खूबसूरत झील है, जिसके चारों तरफ केवल पहाड़ ही नजर आते हैं, जिसे देखकर अक्सर लोग हैरत में पड़ा जाते है कि क्या यह जगह असल में मौजूद है। हर साल कई सैलानी इसका दीदार करने आते हैं।

ये भी पढ़ें

इन बहनों को करवट लेना देता है मौत को दावत, पूरा मामला जान सहम जाएंगे आप
Published on:
06 Jul 2018 11:32 am
Also Read
View All