अजब गजब

महिलाओं के गंदे सैनिटरी पैड्स और बच्चों के डायपर्स को पानी में उबाल कर पी रहे हैं बच्चे, जांच में जुटा मंत्रालय

गिरफ्तार बच्चों ने बताया कि ऐसा करने के बाद पानी का स्वाद कड़वा हो जाता है, जिससे वह उड़ने जैसा महसूस करते हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2018, 1:06 PM IST
pads
महिलाओं के गंदे सैनिटरी पैड्स और बच्चों के डायपर्स को पानी में उबाल कर पी रहे हैं बच्चे, जांच में जुटा मंत्रालय

नई दिल्ली। इंडोनेशिया का किशोर वर्ग इन दिनों एक बेहद ही अजीबो-गरीब हरकत कर रहा है। यहां के टीनएजर्स महिलाओं के गंदे सैनिटरी पैड्स और बच्चों के डायपर्स को पानी में उबाल रहे हैं, जिसके बाद वे इस पानी को पी रहे हैं। टीनएजर्स गंदे सैनिटरी पैड्स और बच्चों के डायपर्स वाला पानी पीने के बाद हवा में उड़ने जैसा एहसास कर रहे हैं। जी हां, ये हम नहीं बल्कि वे खुद ऐसा कह रहे हैं कि पैड्स और डायपर्स का पानी पीने के बाद उन्हें हवा में उड़ने जैसी अनुभूति हो रही है।

इंडोनेशिया की नेशनल ड्रग एजेंसी (BNN) का कहना है कि सैनिटरी पैड्स में पाए जाने वाला केमिकल वही लोग पी रहे हैं, जिन्हें लगता है कि वे इसे पीने के बाद उड़ने लगेंगे। BNN ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ लोग बच्चों के डायर्स को भी पानी में उबाल कर पी रहे हैं। BNN की मानें तो कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो गंदे डायपर्स का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।

सेंट्रल जावा स्थित BNN के चीफ सीनियर कमांडर सुप्रीनार्टो ने बताया कि ये लोग गंदे पैड्स और डायपर कूड़े के ढेर से निकाल कर ले जा रहे हैं। जिसके बाद ये उसे पानी में करीब एक घंटे तक उबाल रहे हैं। उबालने के बाद ये लोग पानी को ठंडा होने के लिए कुछ देर के लिए छोड़ दे रहे हैं, जिसके बाद वे इस पानी का सेवन कर रहे हैं। हाल ही के दिनों में पुलिस ने ऐसे कुछ टीनएजर्स को गिरफ्तार भी किया है, जो गंदे सैनिटरी पैड्स और बच्चों के डायपर्स को पानी में उबाल कर पी रहे थे। ऐसा काम करने वालों में कुछ बच्चों की उम्र 14 साल भी है, जिन्हें हिरासत में लिया गया है।

एक अंग्रेज़ी वेबसाइट के मुताबिक गिरफ्तार बच्चों ने बताया कि ऐसा करने के बाद पानी का स्वाद कड़वा हो जाता है, जिससे वह उड़ने जैसा महसूस करते हैं। ये बच्चे एक दिन में करीब तीन बार इस गंदे पेय का सेवन करते हैं।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते