अजब गजब

देवी के रूप में पूजा जाएगा सनी लियोनी को, यहां भक्त बना रहे हैं मंदिर

हमारे देश में जो जितना पॉपलर होता है उसे यहां भगवान का दर्जा दिया जाता है। लोग अपने फेवरेट स्टार की एक झलक पाने के लिए भी घंटों इंतजार कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2018, 12:12 PM IST
Sunny Leone
देवी के रूप में पूजा जाएगा सनी लियोनी को, यहां भक्त बना रहे हैं मंदिर

नई दिल्ली। संसार के हर देश या प्रांत या समूह की अपनी कुछ अलग खासियत होती है। बात अगर हम अपने देश भारत की करें तो इसकी बात ही कुछ और है। यहां की विविध संस्कृति, अलग खानपान, यहां की बोली दुनिया में हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसके साथ ही हिंदुस्तान की एक और विशेषता यह है कि यह हर किसी को बहुत ही सहज अपना लेती है। यहां लोगों को पर्याप्त स्नेह और सम्मान दिया जाता है।

हमारे देश में जो जितना पॉपलर होता है उसे यहां भगवान का दर्जा दिया जाता है। लोग जैसे मंदिरों के बाहर लाइन लगाते हैं ठीक वैसे ही अपने फेवरेट स्टार की एक झलक पाने के लिए भी वे घंटों इंतजार कर सकते हैं। यहां एक और खास बात देखने को मिलती है और वह ये कि यहां लोग अपने पसंदीदा कलाकार को न केवल भगवान का दर्जा देते हैं बल्कि उनका मंदिर बनाकर उन्हें पूजते भी है।

उदाहरण के तौर पर आप रजनीकांत और अमिताभ बच्चन को ही ले लीजिए जिन्हें उनके चाहने वाले भगवान की तरह पूजते हैं और इन दोनों के मंदिर भी बने हैं। जहां इनके भक्त रोजाना पूजा करते हैं। इनके अलावा नरेंद्र मोदी, लता मंगेशकर, किशोर कुमार जैसे हस्तियों के भी मंदिर बने हैं।

लेकिन, अब हम आपको जो बताने जा रहे हैं वह वाकई में चौंकाने वाली है क्योंकि अब जिस शख्स का मंदिर बनने जा रहा है वह कोई और नही बल्कि फॉर्मर एडल्ट स्टार सनी लियोनी है।

जी हां, मीडिया से मिली जानकारी के अनुसारध, अब सनी लिओनी का मंदिर बनने जा रहा है। यह मंदिर मुंबई से कुछ ही दूरी पर स्थित गांव बनाए जाने की बात चल रही है। गांव में मंदिर बनाने के पीछे की वजह भी काफी रोचक है। बता दें, इस गांव की आधी से भी ज्यादा आबादी सनी लियोनी के दीवाने हैं।

गांववासियों का इस बारे में कहना है कि, हमारे इस फैसले का लोग विरोध भी करेंगे और इस पर हसेंगे भी लेकिन हम सनी लिओनी का मंदिर बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि सनी के 36वें जन्म दिन तक यह मंदिर बनकर तैयार हो जायेगा। गांववालों का तो यहां तक कहना है कि वे पूरी कोशिश करेंगे कि इस मंदिर के उद्घाटन के लिए सनी खुद यहां आये।

यहां के निवासियों का कहना है कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या कहेंगे या सोचेंगे। वे अपने द्वारा लिए गए इस फैसले से बेहद खुश है और इसी पर बरकरार रहना चाहते हैं। अगर आप भी सनी के चाहने वालों में से एक हैं तो भविष्य में इस मंदिर में आप भी सनी लियोनी के दर्शन को जा सकते हैं।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते