अजब गजब

एक के बाद एक ताबड़तोड़ बच्चे पैदा करती रही महिला, मदद के लिए बुलानी पड़ गई टीम.. हैरान कर देगा मामला

लॉरा मूल रूप से टेक्सस के हॉसटन सिटी की रहने वाली हैं
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2018, 4:04 PM IST
birth
एक के बाद एक ताबड़तोड़ बच्चे पैदा करती रही महिला, मदद के लिए बुलानी पड़ गई टीम.. हैरान कर देगा मामला

नई दिल्ली। अमेरिका के टेक्सस से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाली एक महिला गर्भवती थी। महिला का बेबी बंप साइज़ देखकर ऐसा ही लग रहा था कि वे जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी। महिला का नाम लॉरा पार्किंस बताया जा रहा है। जो अपने गर्भ की जांच कराने के लिए डॉक्टरों के पास पहुंची थी, लेकिन जब डॉक्टरों ने सोनोग्राफी की रिपोर्ट देखी तो उनके होश उड़ गए। साधारण तौर पर दो बच्चों वाले दिख रहे बेबी बंप में छह बच्चे पल रहे थे। डॉक्टरों ने जब यही बात लॉरा को बताई तो उन्हें लगा, डॉक्टर उनके साथ मज़ाक कर रहे हैं। लेकिन जब डॉक्टरों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वो वाकई में एक साथ छह बच्चों की मां बनने वाली हैं तो उनके होश उड़ गए।

लॉरा को यकीन ही नहीं हो रहा था कि उनके गर्भ में एक-दो नहीं बल्कि छह बच्चे पल रहे हैं। लॉरा ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान कभी ऐसा महसूस नहीं किया वे अपने पेट में एक साथ छह बच्चों को पाल रही हैं। लॉरा के पेट का आकार और फिर उसमें पल रहे छह बच्चों की सच्चाई ने मेडिकल साइंस को भी हिलाकर रख दिया है। इस चमत्कारी सच को जानने के बाद लॉरा के साथ-साथ उनके पति भी काफी हैरान थे। हालांकि दोनों की हैरानी में एक बहुत बड़ी खुशी भी थी, जिसे साफ देखा जा सकता था।

लॉरा मूल रूप से टेक्सस के हॉसटन सिटी की रहने वाली हैं, जिन्होंने सफलतापूर्वक सभी छह बच्चों को जन्म दिया। लॉरा की कोख से जन्मे छह बच्चों में तीन बेटे और तीन बेटियां भी शामिल हैं। लॉरा के चमत्कारी मामले को देखने के बाद डॉक्टरों की पूरी टीम भी हैरत में हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा 40 लाख महिलाओं में से केवल एक महिला के साथ ही ऐसा होता है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते