अजब गजब

महज 9 मि​नट के अंतराल पर महिला ने दिया इतने बच्चों को जन्म, देखकर डॉक्टरों का मुंह भी खुला रह गया

यह कोई साधारण मामाला नहीं है बहुत कम महिलाओं के साथ ऐसा होता है मां और बच्चे सभी अभी स्वस्थ हैं
less than 1 minute read
• •
Mar 16, 2019
Delivery
एक साथ 6 बच्चों को पैदा कर महिला ने किया सबको हैरान, अब ऐसी है बच्चों की हालत

नई दिल्ली। आज हम एक ऐसी अजीबोगरीब, लेकिन सच्ची घटना का जिक्र आपके सामने करने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। हम उस महिला की बात यहां कर रहे हैं जिसने हाल ही में एक साथ छह बच्चों को जन्म देकर सबको चौंका दिया है। संयुक्त राज्य अमरीका के टेस्सास में स्थित ह्यूस्टन के ‘द वुमेन्स हॉस्पिटल ऑफ टेक्सास' में महिला ने एकसाथ छह बच्चों को जन्म दिया है।

अस्पताल की ओर से यह बताया गया है कि थेलमा चैका नामक महिला ने 15 मार्च को सुबह 4 बजकर 50 मिनट से सुबह 4 बजकर 59 मिनट के बीच (स्थानीय समयानुसार) चार लड़कों और दो लड़कियों को जन्म दिया है।

इन बच्चों को अभी नवजात गहन देखभाल इकाई में रखा गया है। शिशुओं का वजन एक पौंड 12 औंस (800 ग्राम) से दो पौंड 14 औंस (850 ग्राम) के बीच है। उनकी हालत स्थिर है और मां भी बिल्कुल स्वस्थ है।

थेलमा ने बच्चियों के पैदा होते ही उनका नामकरण भी कर दिया है। अपनी बेटियों का नाम महिला ने जीना और जुरियल रखा है जबकि चारों बेटों का नाम अभी ठीक नहीं किया गया है।

यह कोई साधारण मामला नहीं है। दुनिया में 4.7 अरब में से किसी एक के साथ ऐसा होता है जब वह छह बच्चों को एकसाथ जन्म देती है।

Published on:
16 Mar 2019 01:39 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते