अजब गजब

बिना कपड़ों के गुफा में रहता है यह शख्स, मिलने के लिए खिंची चली आती हैं महिलाएं

सोशल मीडिया पर थाईलैंड के 'केव मैन' की फोटोज वायरल हो रही हैं। लोथरियो चतुपूम लोसिरी नाम का ये शख्स बिना कपड़ो के रहना पसंद करता है।
2 min read
Oct 07, 2018
cave man
बिना कपड़ों के गुफा में रहता है यह शख्स, मिलने के लिए खिंची चली आती हैं महिलाएं

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर थाईलैंड के 'केव मैन' की फोटोज वायरल हो रही हैं। लोथरियो चतुपूम लोसिरी नाम का ये शख्स बिना कपड़ो के रहना पसंद करता है। शरीर में थोड़े बहुत पत्ते लपेट लेता है। दावा करता है कि उसमें ईश्वर की तरह शक्तियां हैं और इसकी वजह से दूर देशों से भी महिलाएं उसकी गुफा में खिची चली आती हैं।

गुफा में रहते हुए चलाता है फेसबुक पेज


हम बात कर रहे हैं थाईलैंड के एक वीरान आइलैंड में रहने वाले शख्स की, जो खुद को 'केव मैन' कहता है। केव मैन यानी गुफा में रहने वाला व्यक्ति। ये शख्स सचमुच एक गुफा में रहता है, लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि गुफा में रहते हुए ये एक फेसबुक पेज चलाता है, जिसमें उसके 80 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं।

पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया


लोथरियो चतुपूम लोसिरी थाईलैंड के फेमस कोह फान्गन आईलैंड पर एक गुफा में रहता है। सोशल साइट पर कई लोगों ने शख्स को रोमांटिक बताया है। गुफा में महिलाओं की फोटोज सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने जांच भी की, लेकिन गुफा से कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। सबूतों को अभाव में पुलिस ने इस शख्स को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

एक महिला के साथ अपने संबंधों को सोशल साइट पर किया शेयर


47 साल के शख्स ने रूस की एक महिला के साथ अपने संबंधों के बारे में सोशल साइट पर शेयर किया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने शख्स को आइलैंड से हटाने की मांग की है। केव मैन ने जब एक महिला के साथ प्रेम कहानी शेयर की तो उसे करीब 9000 बार शेयर किया गया। लेकिन बाद में आलोचनाओं की वजह से उसे पोस्ट हटाना पड़ा।

दर्जनों महिलाएं गुफा में ठहरने आ चुकी हैं

शख्स ने बताया कि किस तरह उसने विदेशी महिलाओं को अपनी गुफा में बुलाया और उनकी खूबसूरती की भी तारीफ की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीते कुछ सालों में दर्जनों महिलाएं गुफा में ठहरने आ चुकी है। लोगों ने शख्स पर असभ्य होने का आरोप लगाया है। लोथरियो चतुपूम लोसिरी करीब तीन साल पहले गुफा में शिफ्ट हो गया था। उसका कहना है कि उसने गुफा में जिंदगी गुजारने के लिए तमाम सामान खुद ही तैयार किए हैं।

Published on:
07 Oct 2018 11:46 am