अजब गजब

OMG! कसरत करते समय इस लड़की के शरीर से पसीने की जगह निकलने लगता है खून

मामला हर किसी को हैरान कर रहा है आमतौर पर लोगों के शरीर से निकलता है पसीना लड़की की उम्र है 21 साल

2 min read
Jun 18, 2019
OMG! कसरत करते समय इस लड़की के शरीर से पसीने की जगह निकलने लगता है खून

नई दिल्ली: इस दौड़ती-भागती जिंदगी में हर कोई अपनी सेहत ( Health ) के लिए हर वो जरूरी उपाय करता है, जिससे शरीर ठीक रह सके। ऐसे में कई लोग योगा का सहारा लेते हैं तो कोई जिम में जाकर पसीना बहाता है। जिम में कसरत ( exercise ) करने वाले लोग जब खूब मेहनत करते हैं तो उनके शरीर से पसीना निकलना एक आम बात है। लेकिन अगर हम कहें कि एक लड़की ऐसी है कि जब वो कसरत करती हैं तो उसके शरीर से पसीना नहीं, बल्कि खून निकलता है। हैरान मत होइए ये सच है।

इसलिए निकलता है शरीर से खून

मामला इटली ( Italy ) का है। जहां पर 21 साल की लड़की के शरीर से खून निकलता है। ये लड़की जब भी शारीरिक मेहनत करती है तो शरीर से पसीना निकलने की जगह खून निकलता है। ये बात हर किसी को हैरान कर रही है। दरअसल, ये लड़की ( girl ) एक अजीबो-गरीब बीमारी से ग्रस्त है। जब भी ये लड़की कसरत करती है तो सिर से लेकर हथेलियों तक से खून निकलने लगता है। अब आप सोच सकते हैं कि ये लड़की किस हाल में होगी।

डॉक्टर भी हैं हैरान

जहां सब लोग इस बीमारी को देखकर हैरान हैं, तो वहीं खुद डॉक्टर ( Doctor ) भी इस बीमारी को देखकर कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। डॉक्टर समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर कैसे लड़की के शरीर से पसीने की जगह खून निकलता है। लेकिन जब लड़की के टेस्ट किए गए तो पता चला कि लड़की को ब्लड स्वेटिंग नाम की बीमारी है। इस बीमारी में पसीने की जगह शरीर से खून निकलता है। जांच के बाद लड़की का इटली में ही इलाज चल रहा है। डॉक्टर लड़की के रक्तचाप को नियंत्रित कर ब्लड स्वेटिंग को रोकने की कोशिश में जुटे हैं।

Published on:
18 Jun 2019 03:03 pm
Also Read
View All