अजब गजब

लग्जरी कारों से भी ज्यादा महंगी है ये चाबी, जड़े हैं 34.5 कैरेट के हीरे

बेशकीमती रत्नों से जड़े इस चाबी की कीमत 3.88 करोड़ रुपए है चाबी को कंपनी ने काफी क्रिएटिव बनाया है, साथ इसे कज्टमाइज्ड किए जाने का भी विकल्प दिया है
less than 1 minute read
Jun 11, 2019
costliest key
लग्जरी कारों से भी ज्यादा महंगी है ये चाबी, जड़े हैं 34.5 कैरेट के हीरे

नई दिल्ली। मार्केट में कई ऐसी लग्जरी गाड़ियां हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। मगर आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसी चाबी भी है जिसकी कीमत इनसे भी ज्यादा है। हीरे-पन्ने जैसे बेशकीमती रत्नों से जड़े इस चाबी की कीमत 3.88 करोड़ रुपए है।

बेशकीमती रत्नों से बनी ये चाबी एवाइन नामक कंपनी बनाती है। ये दुनिया की ऐसी इकलौती कंपनी है जो एस्टन मार्टिन, बेंतले, बुगाती मासेराती, मैबैक, मैकलॉरेन, मर्सिडीज बेंज, पोर्शे, रॉल्स रॉयस जैसी शानदार लग्जरी कारों की चाबियां बनाती है। कंपनी ने ये चाबी रॉल्स रॉयस फैंटम कार के लिए बनाई है। इसकी कीमत तकरीबन 3.88 करोड़ रुपए है।

चाबी में कीमती रत्नों के अलावा 175 ग्राम के 34.5 कैरेट के हीरे जड़े हुए हैं। जिसके चलते इसकी कीमत करोड़ों में पहुंच गई है। एवाइन कंपनी ने इस चाबी को बनाने में काफी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल किया है। कंपनी ने अपने ग्राहकों को इसे कस्टमाइज्ड करने की भी सहूलियत दी है। इसे वे अपनी इच्छानुसार बदलवा सकते हैं।

इससे पहले भी एवाइन कंपनी ने 20 कैरेट के डायमंड वाली चाबी बनाई थी। जिसमें 175 ग्राम सोने का भी इस्तेमाल किया गया था। इसे कंपनी ने सैरेनिटी नाम की कार के लिए बनाया था, जिसकी कीमत 6.21 लाख रुपए थी।

Published on:
11 Jun 2019 03:45 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते