अजब गजब

अगर आप पर भी बनाया जा रहा शादी करने का दबाव, तो यह खबर आपके लिए है

दुनिया भर में सोलामी (खुद से शादी करना) काफी तेजी से प्रचलित हो रहा है। इससे परिजन आप पर कभी भी शादी करने का दबाव नहीं बनाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 26 Oct 2018, 1:40 PM IST
marriage
अगर आप पर भी बनाया जा रहा शादी करने का दबाव, तो यह खबर आपके लिए है

नई दिल्ली। यदि आप भी उन लोगों में से एक हैं जो शादी करने के लिए माता-पिता और सामाजिक दबाव से परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, दुनिया भर में सोलामी (खुद से शादी करना) काफी तेजी से प्रचलित हो रहा है। ऐसा करने केे बाद आपके परिजन आप पर शादी करने का दबाव नहीं बनाएंगे।

कई बार आपके परिजन आपके जन्म लेते ही या फिर छोटी उम्र से ही आप की शादी के ख्याल पकाने लगते हैं। वो जल्द से जल्द अपने बच्चों की शादी करके अपनी जिम्मेदारियों से छुटकारा पाना चाहते हैं लेकिन वो ये नहीं सोचते कि क्या उनके बच्चे अभी शादी के लिए तैयार हैं या फिर पढ़ाई करके अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। ऐसी ही समस्या युगांडा की रहने वाली 32 साल की लुलु जेमिमाह के सामने थी।

लुलु के पिता ने 16 वर्ष की उम्र में ही उसकी शादी के लिए भाषण लिख लिया था जबकि उसकी मां हर दिन उसको अच्छा पति मिले इसके लिए प्रार्थना करती थीं।

ऐसे में लुलु ने बेहद आसान तरीका निकाला और खुद से शादी करने का फैसला किया। लुलु वर्तमान में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में रचनात्मक लेखन की पढ़ाई करती है।

एक स्थानीय वेबसाइट पर अपनी शादी के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि, "मैंने अपने 32 वें जन्मदिन पर एक व्यक्ति से शादी की है, मुझे यकीन है कि वह मेरा ख्याल रखेगा।" दरअसल, लुलु की यह शादी पूरी तरह से नकली थी। ऐसी शादियों को सोलामी के नाम से जाना जाता है और यह दुनियाभर में लोकप्रिय है।

इस शादी में लुलु ने एक सुंदर सफेद गाउन पहना था, जिसे उसने किराए में लिया था। उसका मेकअप भी उसके एक दोस्त ने किया था। इसके अलावा उसकी बहन ने शादी के लिए अपने आभूषण दिए थे और भाई शादी के लिए केक ले आया था।

खास बात यह रही कि शादी में आए मेहमानों ने अपना खाने का बिल खुद ही चुकाया। इस तरह से यह शादी बेहद की किफायती रही। पूरी शादी में कुल 2.62 डॉलर खर्च हुए वो भी शादी स्थल तक आने-जाने में। शादी का आयोजन एक स्थानीय बार में किया गया था।

लुलु कहती हैं कि अभी भी लोग शादी का मतलब महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा की गारंटी देना ही समझते हैं, लेकिन शादी तो प्रेम और प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति है, इसलिए मैने खुद से शादी करना ज्यादा उचित समझा।

Updated on:
26 Oct 2018, 1:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते