अजब गजब

यहां बच्चों के सामने किया जाता है मां का रेप, 12 साल के बच्चे को दादी के साथ बनाने पड़े शारीरिक संबंध

यहां के बच्चों को मजबूर किया जाता है कि वे अपनी मां के साथ होने वाले रेप को अपनी आंखों से देखें।
2 min read
• •
Updated: 20 May 2018, 12:56 PM IST
sudan
यहां बच्चों के सामने किया जाता है मां का रेप, 12 साल के बच्चे को दादी के साथ बनाने पड़े शारीरिक संबंध

नई दिल्ली। लगातार बढ़ रहे बलात्कार के मामले सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गया है। न केवल भारत से बल्कि दुनिया के कोने-कोने से बलात्कार की रूह कंपा देने वाली खबरें आती रहती हैं। देश में बढ़ रही रेप की वारदातों के अलावा दुनिया के कई हिस्सों से ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जिनके बारे में सुनना और देखना तो दूर सोचा भी नहीं जा सकता।

आज हम आपके लिए एक ऐसी खबर लेकर आए हैं, जिस पर विश्वास करना काफी मुश्किल है। अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर में स्थित सूडान से आई ये रिपोर्ट आपको सोचने के लिए मजबूर कर देगी, कि क्या इस दुनिया में ऐसा भी हो सकता है? दरअसल सूडान के दक्षिणी हिस्से की ये रिपोर्ट न सिर्फ इंसानियत का बल्कि मानवता का भी कत्ल कर रही है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा पेश की गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यहां के बच्चों को मजबूर किया जाता है कि वे अपनी मां के साथ होने वाले रेप को अपनी आंखों से देखें। संयुक्त राष्ट्र की इस रिपोर्ट की मानें तो इंसानियत और मानवता के कत्लेआम में दक्षिण सूडान के करीब 40 अधिकारी ज़िम्मेदार हो सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 40 अधिकारियों की इस लिस्ट में 4 कर्नल श्रेणी के अधिकारी और 3 स्टेट गवर्नर भी हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने यह रिपोर्ट तैयार करने के लिए यहां के सैकड़ों लोगों से गवाही ली है। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र ने 60 हज़ार से भी ज़्यादा डॉक्यूमेंट्स और सैटेलाइट की मदद से ली गई कुछ तस्वीरों के आधार पर यह पूरी रिपोर्ट तैयार की है। आपको जानकर बेहद हैरानी होगी कि यहां के लोगों ने एक 12 साल के बच्चे को इस शर्त पर ज़िंदा रखा, कि वह अपनी दादी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। ये जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद बच्चे की मां ने दी।

क्षेत्रीय मानवाधिकार आयोग ने बताया कि दक्षिण सूडान में स्थिति बद् से बद्तर होती जा रही है। उन्होंने बताया कि पूरे इलाके में यौन हिंसा लगातार तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। यहां लोगों के शवों के साथ बड़ी ही दरिंदगी से क्षत-विक्षत कर दिया जाता है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते