अजब गजब

मुंबई की गर्मी में भी मुकेश अंबानी चलाते हैं बिना एसी के काम, घर में नहीं हैं एक भी एयर कंडीशनर

जहां आजकल आम लोग भी गर्मी से निजात पाने के लिए अपने घरों में एयर कंडीशनर लगवाते हैं वहीं देश के सबसे अमीर शख्स के घर में एसी ही नहीं है, आखिर ऐसा क्यों?
2 min read
• •
Updated: 16 Aug 2018, 11:01 AM IST
Antilla
मुंबई की गर्मी में भी मुकेश अंबानी चलाते हैं बिना एसी के काम, घर में नहीं हैं एक भी एयर कंडीशनर

नई दिल्ली। आप सभी जानते ही होंगे कि मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक है। लगभग 4,00,000 वर्ग फुट में फैले 27 मंजिला इस गगनचुंबी इमारत को दुनिया के सबसे घरों में से एक माना जाता है। एक अरब डालर से दो अरब डॉलर की लागत से इस आलीशान मकान को बनाया गया है। अब सभी के मन में यह सवाल आता होगा कि आखिर अंबानी ने इस घर का नाम एंटीलिया ही क्यों रखा?

आपको बता दें कि इसका मतलब है अंटार्कटिका जैसा आईलैंड। जी हां, जिस तरह अंटार्कटिका को दुनिया का सबसे अनोखा आईलैंड माना जाता है ठीक उसी तरह एंटिलिया को भी दुनिया के सबसे अनोखे घरों में से एक माना जाता है।

आज हम आपको अंबानी के मुम्बई में स्थित एंटीलिया के एक और विशेषता के बारे में बताएंगे और वह ये कि इस पूरे मकान में एक भी एयर कंडीशनर नहीं है।

अब आपको लग रहा होगा कि मुंबई की गर्मी में बिना एसी के कैसे काम चलता होगा। जहां आजकल आम लोग भी गर्मी से निजात पाने के लिए अपने घरों में एयर कंडीशनर लगवाते हैं वहीं देश के सबसे अमीर शख्स के घर में एसी ही नहीं है, आखिर ऐसा क्यों?

कैसे वे मुंबई के ह्यूमिड वाले वातावरण में बिना एसी के एडजस्ट करते हैं? आज इन्हीं सारे सवालों का जवाब हम आपको देते हैं।

मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बारे में कहा जाता है कि इस घर की दीवारें कुछ इस तरह से बनाई गई है जो कि एनर्जी को ग्रहण करती हैं और इसी वजह से एंटिलिया हमेशा ही ठंडा रहता है। घर के तापमान को अपनी इच्छानुसार सेट किया जा सकता है।

इससे एक तो बिजली की बचत होती है। दूसरी ओर एसी की ठंडक से होने वाले नुकसान से भी खुद को बचाया जा सकता है। एंटीलिया को तैयार करने में आए खर्च को देखते हुए फोर्ब्स ने इसकी तुलना ‘7 वर्ल्ड ट्रेड सेंटर’ से की है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते