
नई दिल्ली। धड़कन, मोहरा, गोपी किशन, हेरा फेरी ये बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्में हैं जिन्हें आज भी देख लें तो दिल खुश हो जाता है। अब अगर आपसे यह पूछा जाए कि इन फिल्मों में कॉमन क्या है? तो सभी सुनील शेट्टी का नाम लेंगे, क्योंकि इन सभी फिल्मों में सुनील शेट्टी ने अपने दमदार अभिनय से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
भले ही आज सुनील शेट्टी से फिल्मों से नदारद हैं लेकिन उनके चाहने वालों में कोई कमी नहीं आई है। आज उनकी फिल्में नहीं आ रही है, लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं कि उनके दिन खराब चल रहे हैं या उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि स्थिति बिल्कुल इसके विपरीत है।सुनील शेट्टी इतने अमीर हैं कि आप उन्हें दूसरा अंबानी कह सकते हैं।
अपने खाली समय में सामाजिक कार्यो से जुड़े रहने वाले सुनील शेट्टी की सालाना कमाई 100 करोड़ रुपयों से ज्यादा है। मुंबई के एक पॉश इलाके में 'H20' नाम से उनका बार और रेस्टोरेंट हैं जो सिलेब्रिटीज के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी काफी मशहूर है। इसके अलावा वह पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट नाम से एक प्रोडक्शन हॉउस भी चलाते हैं।वह एक मशहूर कपड़ों के बुटिक के मालिक है। इतना ही नहीं, भारत के दक्षिणी प्रान्त में भी सुनील शेट्टी के रेस्टोरेंट हैं। परिवार में केवल वह ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी भी व्यवसाय से जुड़ी हैं।
बता दें, सुनील शेट्टी ही वह स्टार हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में बिजनेस कल्चर को एक नया रुप दिया है।उन्हें देखकर,उनसे प्रेरित होकर कई अन्य स्टार्स ने भी अपना बिजनेस करना शुरु किया।
सुनील शेट्टी की तुलना मशहूर आॅस्ट्रेलियन-अमरीकन एक्टर अर्नोल्ड श्वार्जनेगर से किया जाता है। उन्हें भारत का अर्नोल्ड श्वार्जनेगर कहा जाता है।
हालांकि ये सब कुछ इतना आसान नहीं था। वह एक निम्नवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते थे।एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने बताया था कि उनके पिता कभी रेस्टोरेंट में झूठे बर्तनों को धोने का काम करते थे। साल 2013 में उन्होंने उस रेस्टोरेंट को खरीद लिया जहां उनके पिता काम किया करते थे।