अजब गजब

चमत्कारी पहाड़ी! बताती है गर्भ में लड़का है या लड़की

आज आपको एक ऐसी चमत्कारी पहाड़ी के बारे में बताने जा रहे है जो यह बताती है महिला के गर्भ में पल रहा लड़का है या लड़की। आज के युग में ऐसी बात पढ़कर आपको भले ही थोड़ा अजीब लगे, लेकिन यह सच है। झारखंड के लोहरदगा स्थित खुखरा गांव में एक ऐसी पहाड़ी है जो गर्भ में पल रहे नवजात लड़का है या लड़की के बारे में बताती है।

2 min read
Sep 28, 2020
Miracle hill

अपना देश कई प्रकार की अजीबो-गरीब चीजों से भरा हुआ है। अपको हर जगह कुछ ना कुछ रहस्यमय स्थान मिलेंगे। इन जगहों के बारे में आपने कही पढ़ा या सुना होगा। आज आपको एक ऐसी चमत्कारी पहाड़ी के बारे में बताने जा रहे है जो यह बताती है महिला के गर्भ में पल रहा लड़का है या लड़की। आज के युग में ऐसी बात पढ़कर आपको भले ही थोड़ा अजीब लगे, लेकिन यह सच है। झारखंड के लोहरदगा स्थित खुखरा गांव में एक ऐसी पहाड़ी है जो गर्भ में पल रहे नवजात लड़का है या लड़की के बारे में बताती है। गांव के लोग 'लिंग' का पता करने के लिए इस चमत्कारी पहाड़ी का इस्तेमाल करते है।

सालों से चली आ रही है परंपरा
स्थानीय लोगों का कहना है कि आमतौर पर गर्भ में पल रहे शिशु का 'लिंग' पता करने के लिए सोनोग्राफी का सहारा लेते है। हालांकि कन्या भ्रूण हत्या के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने इस पर रोक लगा रखी है। यहां के लोगों की माने तो बिना पैसे खर्च किए यह पता कर सकते हैं। उनका कहना है कि यह परंपरा यहां सदियों से चली आ रही है। बताया जा रहा है कि यह नागवंशी राजाओं के शासन काल से अबतक चल रही है। लोगों के अनुसार ये पर्वत बीते 400 सालों से लोगों को उनके भविष्य के संबंध में जानकारी दे रहा है। इस चमत्कारी पहाड़ी को लेकर यहां के लोगों में अटूट श्रृद्धा है।

ऐसे लगाते है पता
लोगों का कहना है कि इसपर चांद के आकार की आकृति बनी हुई है जो नवजात के ‘लिंग’ के बारे में बताती है। इस पहाड़ी पर पत्थर मारकर इस बात की जांच की जाती है। गर्भवती महिला एक निश्चित दूरी से पत्थर को इस पहाड़ी पर बने चांद की ओर मारती है। पत्थर चंद्रमा के आकार के ठीक बीच में जाकर लगता है तो गर्भ में लडक़ा है। अगर वह पत्थर चंद्रमा के बाहर लगे तो मानते हैं कि गर्भ में पल रही नवजात लडक़ी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि गर्भ में पल रहे शिशु का ‘लिंग’ पता करने का तरीका कोई भी हो उस पर प्रतिबंध है। यदि कोई ऐसा करता पकड़ा जाता है तो परिजनों के साथ डॉक्टर को जुमाने के साथ जेल की सजा का प्रावधान है।

Published on:
28 Sept 2020 09:05 pm
Also Read
View All