अजब गजब

इस तोते को पसंद है चाय में डुबा बिस्कुट, वीडियो से नजरें नहीं हटा पाएंगे आप

आमतौर पर लोग चाय पीते है तो बिस्कुट जरूर खाते है। चाय में बिस्कुट डुबोकर खाना हर किसी को पसंद होता है। क्या कभी आपने तोते को चाय में बिस्कुट डुबोकर खाते देखा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Sep 2020, 4:50 PM IST
parrot
parrot

आमतौर पर लोग चाय पीते है तो बिस्कुट जरूर खाते है। चाय में बिस्कुट डुबोकर खाना हर किसी को पसंद होता है। क्या कभी आपने तोते को चाय में बिस्कुट डुबोकर खाते देखा है। हां, एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिससे देखकर आश्चर्य से आप अपनी अंगुलियों को दांतों तले दबा लेंगे। इस तोते को बिस्कुट बहुत पसंद है, लेकिन यह बिस्कुट को चाय में डुबोकर खाता है।

चोंच से तोड़कर डालता है चाय में
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तोते को एक महिला बिस्कुट खाने के लिए देती है। तोता इसको अपनी चोंच से तोड़कर पास में एक बड़े से कटोरे में रखी चाय में डालता है। लेकिन चाय गर्म होने के कारण तोता थोड़ी देर रूकता है और उसे खाता है। इस वीडियो में महिला बोली ही है कि इस तोते को चाय में बिस्कुट डुबोकर खाना बहुत पसंद है।

लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो
इस वीडियो को डॉक्टर अब्दुल कायुम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। कायुम पेशे से आईएफएस हैं। वीडियो में तोता बहुत ही क्यूट लग रहा है। इसको देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा,'इस तोते को चाय बिस्कुट खाना कुछ लोगों को अच्छा लगे, लेकिन क्या ऐसा है।' उन्होंने आगे लिखा, 'तोतों की ये प्रजाति वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के अंदर लिस्टेड है। इनको इस तरह से खिलाना, बेचना, नहलाना पूरी तरह से वर्जित है।’ इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

Updated on:
25 Sep 2020, 4:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते