अजब गजब

पत्नी और Sister-In-Law एक साथ हो गईं प्रेगनेंट, फिर सच्चाई सामने आई तो पैरों तले खिसक गई जमीन

एनी जॉनसन और उनके पति जॉबी कई सालों की तमाम कोशिशों के बावजूद संतान सुख पाने में असफल हो रहे थे।
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2018, 3:52 PM IST
Feature image

नई दिल्ली। अमेरिका के ओहियो में एक अजीबो-गरीब वाक्या घटा, यहां रहने वाली दो बहनें एक साथ प्रेगनेंट हो गईं। इतना ही नहीं दोनों बहनों की डिलीवरी भी एक ही दिन हुई और दोनों बहनों ने एक ही साथ जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इस पूरे घटनाक्रम के पीछे एक खास वजह बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो अलग-अलग गर्भ से पैदा हुए वे दो जुड़वा बच्चे असल में क्वाडरपेलेट्स (एक साथ पैदा होने वाले चार बच्चे) थे। अलग-अलग गर्भ से जन्म लेने वाले चारों बच्चे एक ही कपल के भ्रूण थे, जिन्हें दो अलग-अलग कोख में एक साथ डाला गया था।

बता दें कि एनी जॉनसन और उनके पति जॉबी कई सालों की तमाम कोशिशों के बावजूद संतान सुख पाने में असफल हो रहे थे। छोटी बहन को बेचैन देख बड़ी बहन क्रिसी ने उनके लिए एक बेहद ही शानदार उपाय रखा, जिससे वे मां बन सकती थी। दरअसल, क्रिसी अपनी छोटी बहन के लिए सेरोगेट मदर बनना चाहती थी। क्रिसी का ये उपाय सभी को पसंद आया और सभी तैयार हो गए। एनी को संतान सुख देने के लिए डॉक्टरों ने सबसे पहले एनी के एग्स कलेक्ट किए और जॉबी के स्पर्म के साथ फर्टिलाइज किया। जिसके बाद दो भ्रूण को एनी की बड़ी बहन क्रिसी में विकसित करने के लिए ट्रांसफर कर दिए।

एनी और क्रिसी का महावारी दौर भी एक ही था, लिहाज़ा डॉक्टर ने एनी को एक आखिरी बार कोशिश करने की सलाह दी..जिसे स्वीकार कर लिया गया। एनी की हामी के बाद डॉक्टरों ने दो भ्रूण उसके शरीर में भी विकसित होने के लिए इम्प्लांट कर दिए। एम्ब्रॉय इम्प्लांटेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक ऐसा चमत्कार हुआ, जिस पर विश्वास करना काफी मुश्किल है। दोनों बहनें एक साथ प्रेगनेंट हुईं। एनी ने बताया कि उन्होंने प्रेगनेंट होने की आखिरी कोशिश की थी, लेकिन किस्मत ने साथ दिया और उनका मां बनने का सालों पुराना सपना पूरा होने जा रहा था।

Updated on:
8 Sep 2018, 3:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते