अजब गजब

पति के ज्यादा प्यार करने से परेशान थी महिला, ‘कभी झगड़ते ही नहीं’ कहकर मांगा तलाक

पति के बेइंतहा प्यार से परेशान थी महिला कोर्ट में दाखिल की तलाक की अर्जी कहा- एक साल में एक बार भी नहीं हुआ झगड़ा
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2019, 8:28 PM IST
husband wife

नई दिल्ली। आपने अक्सर ऐसी खबरें पढ़ी या सुनी होंगी कि छोटे-मोटे लड़ाई झगड़ों की वजह से पति-पत्नी का तलाक हो गया। लेकिन एक महिला ने तलाक की ऐसी वजह बताई है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। एक मिनट के लिए आप सोचने लगेंगे कि इस वजह से कोई किसी को कैसे छोड़ सकता है।

दरअसल, यूएई की एक महिला अपने पति से तलाक लेने की वजह से चर्चा में हैं। महिला ने तलाक की ऐसी वजहें गिनाई हैं, जिन्हें सुनकर कोई भी चौंक जाएगा। महिला अपने पति से इसलिए तलाक लेना चाहती है क्योंकि वह उससे कुछ ज्यादा ही प्यार करता था।

IMAGE CREDIT: प्रतिकात्मक

एक साल पहले हुई शादी को खत्म करने के लिए महिला ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। इस अर्जी के मुताबिक महिला का पति उससे बेहद प्यार करता है। लेकिन महिला को पति का ज्यादा प्यार करना बर्दाश नहीं। इसलिए उसने अपने पति से अलग होने का फैसला किया है।

IMAGE CREDIT: प्रतिकात्मक

कोर्ट में महिला की अर्जी पर सुनवाई हुई तो उसने बताया, 'मेरा पति ना तो मुझ पर चिल्लाता है और ना ही मुझे कभी उदास होने देता है। महिला का कहना है कि उनके पति उससे बेहद प्यार करते हैं, जिससे वह ऊब गई है। इतने प्यार की वजह से उसकी जिंदगी 'नरक' बन गई है। इसलिए उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया है।

महिली के मुताबिक, 'वह इतने ज्यादा प्यार और स्नेह से परेशान हो गई है। आलम ये है कि पति घर की सफाई में भी महिला की मदद करता है। एक साल की शादी में दोनों का एक बार भी झगड़ा नहीं हुआ।

Updated on:
25 Aug 2019, 8:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते