अजब गजब

भारत का अनोखा घर! तेलंगाना में खाते हैं खाना और महाराष्ट्र में बिताते हैं रात, जानिए क्यों

Unique House At Maharashtra-Telangana Border: क्या आपको ऐसे घर के बारे में पता है जिसका दो राज्यों में बंटवारा हो रखा है? इस घर के सदस्यों को खाना खाने के लिए तेलगांना जाना पड़ता है, तो सोने के लिए महाराष्ट। आइए जानते हैं इस अनोखे घर के बारे में।
2 min read
• •
Updated: 26 May 2023, 6:21 PM IST
house_at_maharashtra-telangana_border.jpg
Unique House at Maharashtra-Telangana border

दुनिया में अलग-अलग तरह के और अनोखे घरों की कोई कमी नहीं है। लोग पानी की तरह पैसा बहाकर अनोखा घर तैयार करवाते हैं। पर भारत में एक घर ऐसा भी है जिसपर पानी की तरह पैसा नहीं बहाया गया, पर इसके बावजूद यह घर बहुत ही अनोखा है। इसकी वजह है इसकी स्थिति। यह घर महाराष्ट्र और तेलंगाना बॉर्डर पर बना हुआ है। चॉक मार्क से इस घर का विभाजन भी किया हुआ है। इस घर का एक हिस्सा महाराष्ट्र में, तो दूसरा हिस्सा तेलंगाना में आता है।


तेलंगाना में खाते हैं खाना और महाराष्ट्र में बिताते हैं रात

महाराष्ट और तेलंगाना बॉर्डर पर बने इस घर के मालिक का नाम उत्तम पवार है। उत्तम के घर की दीवार पर चॉक से दोनों राज्यों की सीमा रेखा खींची गई है। सीमा रेखा के एक ओर तेलगांना और दूसरी तरफ महाराष्ट्र लिखा हुआ है। उत्तम का 13 सदस्यीय परिवार इस घर में रहता है। उत्तम ने अपने घर के बारे मैं बात करते हुए मीडिया को बताया कि मकान में 8 कमरे हैं। इनमें से 4 कमरे तेलगांना में हैं और बाकी 4 महाराष्ट्र में। उत्तम के घर की रसोई तेलंगाना में है तो उसके परिवार को खाना खाने के लिए तेलंगाना जाना पड़ता है। वहीं बेडरूम्स महाराष्ट्र में हैं, तो सोने के लिए महाराष्ट्र जाना पड़ता है।


यह भी पढ़ें- Optical Illusion: अगर जीनियस हैं तो 7 सेकंड में तस्वीर में छिपे हिरण को ढूंढकर बताए

1969 में हुआ था विभाजन


उत्तम का परिवार सालों से इस घर में रह रहा है। वैसे तो यह घर महाराष्ट के चंद्रपुर जिले के महाराजगुड़ा गांव में है। पर सीमा सर्वेक्षण के दौरान 1969 में आधा घर महाराष्ट्र और आधा तेलंगाना में चला गया।

दोनों राज्यों की सुविधाओं का उठाते हैं फायदा, दोनों राज्यों में भरते हैं टैक्स

उत्तम ने बताया कि उसके परिवार के सदस्य इस बात से परेशान नहीं हैं कि उनका घर दो राज्यों में बंटा हुआ है। उसके परिवार वाले दोनों राज्यों के कल्याणकारी कार्यक्रमों और दूसरी सुविधाओं का फायदा उठाते हैं। परिवार वालों के पास दोनों राज्यों की रजिस्टर्ड नंबर प्लेट वाले व्हीकल्स भी हैं। इसके साथ ही उत्तम के परिवार के नौकरीपेशा लोग दोनों राज्यों की ग्राम पंचायतों में टैक्स भी भरते हैं।

यह भी पढ़ें- प्यास से तड़प रही चिड़िया की जान बचाने के लिए शख्स ने किया कुछ ऐसा जो आपका दिल जीत लेगा, देखें वीडियो

Published on:
Also Read
View All
शाहरुख खान के ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर जॉर्जिया की बच्ची ने किया डांस, क्यूट अदाओं ने जीता लोगों का दिल 

राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर