अजब गजब

इस महिला के हैं 2 यूटेरस! दोनों से देगी बच्चों को जन्म

2 Uterus, 2 Babies: दुनिया में एक ऐसी भी महिला है जिसके 2 यूटेरस हैं और वह दोनों से बच्चों को जन्म देगी। क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2023, 11:03 AM IST
kelsey_hatcher_with_2_uterus_expecting_babies_from_both.jpg
Kelsey Hatcher, woman with 2 uterus, expecting babies in both

आपने दुनिया में अलग-अलग महिलाओं के बारे में सुना होगा जो एक साथ 2 बच्चों को जन्म देती हैं। यह बात काफी सामान्य भी है। पर क्या आपने एक ऐसी महिला के बारे में सुना है जिसके 2 यूटेरस हैं? और वह महिला अपने दोनों यूटेरस से बच्चों को जन्म देने वाली है। पढ़कर अजीब ज़रूर लगेगा और शायद यकीन भी न हो, पर यह पूरी तरह से सच है। अमेरिका में रहने वाली महिला के 2 यूटेरस हैं, जो काफी दुर्लभ है और वह दोनों यूटेरस से बच्चों को जन्म देने वाली है।


जन्म से हैं 2 यूटेरस

अमेरिका (United States Of America) के अलाबामा (Alabama) में रहने वाली केल्सी हैचर (Kelsey Hatcher), जिसकी उम्र अभी 32 साल है, के जन्म से ही 2 यूटेरस हैं। केल्सी को 17 साल की उम्र से अपनी इस स्थिति के बारे में पता था। यह स्थिति काफी दुर्लभ है। इतनी दुर्लभ कि सिर्फ 0.3% महिलाओं के ही 2 यूटेरस होने की संभावना होती है।

अल्ट्रासॉउन्ड से पता चला कि 2 बच्चों की बनेगी माँ

केल्सी ने बताया कि मई में जब वह 8 हफ्ते की प्रेग्नेंट थी, तब एक अल्ट्रासॉउन्ड के दौरान उसे यह पता चला कि वह 2 बच्चों की माँ बनने वाली है और दोनों यूटेरस से बच्चों को जन्म देगी।


दोनों यूटेरस से प्रेग्नेंट होना है बेहद दुर्लभ

केल्सी ने बताया कि दोनों यूटेरस से प्रेग्नेंट होना बेहद ही दुर्लभ होता है। ऐसा होने की संभावना 50 लाख महिलाओं में से 1 महिला के ही होती है। इससे पहले बांग्लादेश (Bangladesh) में 2019 में आरिफा सुल्ताना (Arifa Sultana) नाम की महिला ने 26 दिन के अंतराल में दोनों यूटेरस से 2 स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया था।

यह भी पढ़ें- मोटरसाइकिल पर नहीं चली स्टंटबाजी, धड़ाम से गिरा राइडर

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते