अजब गजब

झूले पर बैठ इस कपल ने की आपत्तिजनक हरकत, देखकर लोगों ने बंद कर ली आंखें

ब्राजीलियन कपल एक बड़े झूले पर बैठकर कुछ एेसी हरकत करता है कि आसपास दूसरे केबिन में बैठे लोग आंखें बंद कर लेते हैं।
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2018, 11:53 AM IST
obscene video
झूले पर बैठ इस कपल ने की आपत्तिजनक हरकत, ट्रांसपेरेंट केबिन से बन गया वीडियो

नई दिल्ली: रशिया के यरोस्लाव शहर से एक ब्राजीलियन शख्स आैर महिला का बेहद चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है। दरअसल, ब्राजीलियन कपल एक बड़े झूले पर बैठकर कुछ एेसी हरकत करता है कि आसपास दूसरे केबिन में बैठे लोग आंखें बंद कर लेते हैं। हालांकि, दोनों की इस हरकत को झूले के दूसरे केबिन में बैठे एक शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। यही नहीं उसने यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

रशियन मीडिया के अनुसार, रशिया के यरोस्लाव शहर में एक ब्राजीलियन कपल करीब सौ फीट उंचाइर् वाले झूले पर बैठता है। झूले के केबिन ट्रांसपेरेंट हैं आैर झूला एक बार का राउंड पूरा करने में 12 मिनट का समय लेता है। झूले के केबिन ट्रांसपेरेंट हैं आैर दूसरे केबिन में बच्चे भी मौजूद थे।

सौ फीट की ऊंचाई पर की आपत्तिजनक हरकत

वीडियो में दिख रहा है, दोनों किसी की परवाह किए बिना ही झूले पर सेक्स करने लगते हैं। इस दौरान झूले की हाइट करीब सौ फीट रही होगी। दूसरे केबिन में बैठे एक शख्स की नजर जब केबिन पर पड़ी तो वह शाॅक्ड हो गया। उसने दोनों की इस हरकत का वीडियो बना लिया। वीडियो में वह शख्स हंसता हुआ सुनाई दे रहा है।

आॅपरेटर बोला- मेरी जिम्मेदारी नहीं

इस मामले में झूले के आॅपरेटर का कहना है कि पैसेंजर्स के व्यवहार को लेकर वह जिम्मेदार नहीं है। झूले में बैठने से पहले नियम बता दिए जाते हैं। इसके बाद भी अगर कोई पैसेंजर ऐसी हरकत करता है तो इसके लिए पूरी तरह से वह खुद जिम्मेदार है।

भुगतना होगा जुर्माना या होगी जेल

जानकारी के मुताबिक, झूले पर सार्वजनिक रूप से ऐसा कर कानून तोड़ने के लिए दोनों को जुर्माना या 15 दिन की जेल हो सकती है। वहीं, वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट पर अपलोड करने वाले शख्स की भी पुलिस तलाश कर रही है।

Updated on:
1 Jun 2018, 11:53 AM IST
Published on:
Also Read
View All
शाहरुख खान के ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर जॉर्जिया की बच्ची ने किया डांस, क्यूट अदाओं ने जीता लोगों का दिल 

राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर