अजब गजब

क्या होता है मौत के बाद! रहस्य बताने वाले को मिलेगा 7 करोड़ का ईनाम

मौत के बाद जीवन के रहस्य उस शख्स के साथ ही दफन हो जाते है। मौत के बाद के राज के रहस्यों को उजागर करने के लिए ईनाम का ऐलान किया है।
2 min read
• •
Updated: 26 Jan 2021, 11:26 AM IST
secrets
secrets

नई दिल्ली। इस दुनिया में जिसने भी जन्म लिया है उसकी मौत निश्चत है। मौत शाश्वत सत्य है जिसको कोई भी झूठला नहीं सकता। मौत के बाद शरीर से आत्मा निकल जाती है और दूसरे शरीर को धारण कर लेती है। ऐसा कहा जाता है कि आत्मा अजय और अमर है। मौत के बाद जीवन के रहस्य उस शख्स के साथ ही दफन हो जाते है। बहुत से लोगों से इन रहस्यों के बारे में जानने की कोशिश की लेकिन आज तक किसी को सफलता नहीं मिली है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के अरबपति बिजनसमैन रॉबर्ट बिगेलो ने मौत के बाद के राज के रहस्यों को उजागर करनेके लिए ईमान के रूप में एक मोटी रकम देने को ऐलान किया है।

7 करोड़ 34 लाख 2 हजार 456 रुपए का ईनाम
एक रिपोर्ट के अनुसार, रॉबर्ट बिगेलो ने इसके लिए एक संगठन का निर्माण किया है। उन्होंने घोषणा कि अगर कोई व्यक्ति मृत्यु के बाद जीवन के रहस्यों से पर्दा हटाता है, तो उसे 10 मिलियन यूएस डॉलर पुरस्कृत के रूप में दी जाएगी। भारतीय मुद्रा में 7 करोड़ 34 लाख 2 हजार 456 रुपए होते है। खबरों के अनुसार, 75 वर्षीय रॉबर्ट बिगेलो इस समय बिग्लो एयरोस्पेस के सीईओ है। पिछले साल उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। तब से वह मामलों को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है।

आफ्टर लाइफ के रहस्यों के लिए बनाया इंस्टीट्यूट
रॉबर्ट ने पिछले साल जून में बीगल इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्शियसनेस स्टडीज की स्थापना की थी। जो मौत के बाद जीवन से जुड़ी खोजों पर केंद्रित है। उनकी पत्नी की मौत 55 वर्ष की उम्र में हुई थी। खबरों के अनुसार, रॉबर्ट के बेटे रॉड ली ने 1992 में 24 साल की उम्र में सुसाइड कर लिया था। इसके बाद उन्होंने विशेषज्ञ जॉर्ज एंडरसन के साथ बात की। एंडरसन ने कहा कि उनकी बेटे की आत्मा अच्छी है लेकिन वह बात नहीं कर सकते। इसके बाद से वह यह जानना चाहते है कि मौत के बाद क्या होता है। जो भी इस रहस्यों को सुलझाएंगा उसे ईनाम के तौर पर मोटी रकम देंगे।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते