अजब गजब

चीख-चीख कर रोने के बावजूद क्यों नहीं निकलते बच्चों की आंखों से आंसू, वजह है बेहद रोचक

इस वजह से बच्चों की आंखों से टप-टप नहीं निकलते आंसू गिरने लायक आंसू बनने में लगता है समय इस एक चीज का है इसमें हाथ
2 min read
• •
Mar 25, 2019
baby crying
चीख-चीख कर रोने के बावजूद क्यों नहीं निकलते बच्चों की आंखों से आंसू, वजह है बेहद रोचक

नई दिल्ली। इंसान को जब दुख होता है तो उसकी आंखों से आंसू निकलने लगते हैं। रो लेने से दिल काफी हल्का हो जाता है। बड़े बोल सकते हैं और इसलिए अपनी परेशानियां बता सकते हैं, लेकिन नवजात को जब कोई परेशानी होती है तो वह रोकर उसका जिक्र करता है।

बच्चा जब रोता है तब मां समझ लेती है कि बच्चे को भूख लगी है या नींद आ रही है, लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर गौर फरमाया है कि जब शिशु रोता है तो उसके आंखों से आंसू नहीं निकलते हैं। अब सवाल यह आता है कि इतना तेज-तेज रोने के बाद भी उनके आंखों से आंसू क्यों नहीं निकलते हैं? आइए जानते हैं।

दरअसल, आंख तक आंसू लाने वाले पाइपलाइन का उनमें विकास नहीं होता है। यह पाइपलाइन जब तक पूरी तरह ढंग से नहीं बन जाती है तब तक आंखों में आंसू नहीं आ पाते हैं। इसलिए जब शिशु रोता है तब उसके आंखों में बस नमी होती है।

दो भौंहों के पास बादाम जितनी छोटी दो थैलियां होती है जिसे लैक्रिमल ग्लैंड (Lacrimal Gland) के नाम से जाना जाता है। इसी में आंसू बनते हैं। Tear Duct (टियर डक्ट) लैक्रिमल ग्लैंड (Lacrimal Gland) से आंखों तक आंसू लेकर आते हैं। अब बच्चों में Tear Duct का विकास जन्म के एक महीने के बाद ही होता है। कभी-कभार इसके विकास में तीन महीने तक का समय भी लग सकता है।

Published on:
25 Mar 2019 02:30 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते