अजब गजब

Youtube पर वीडियो देख अपनी ही डिलीवरी कर रही थी महिला, फिर हुआ कुछ ऐसा कि घर में मच गई अफरा-तफरी

क्रिथिगा को घर पर ही डिलीवरी करने की सलाह उनके कुछ जानने वालों ने दी थी
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2018, 12:23 PM IST
tirupur
Youtube पर वीडियो देख अपनी ही डिलीवरी कर रही थी महिला, फिर हुआ कुछ ऐसा कि घर में मच गई अफरा-तफरी

नई दिल्ली। मां बनना दुनिया की हर एक लड़की के सबसे बड़े सपनों में से एक है, जो किसी भी लड़की को उसे सबसे बड़ा सुख देता है। केवल भारत में ही रोज़ाना करीब पचास हज़ार बच्चों का जन्म होता है। बच्चे का जन्म बाहर से तो काफी साधारण-सा लगता है, लेकिन सच्चाई ये है कि एक मां द्वारा बच्चे को जन्म देना दुनिया के सबसे बड़े खतरे में से एक है। कई मामलों में जन्म के दौरान बच्चे की मौत भी हो जाती है तो कई बार बच्चे को जन्म देने वाली मां इस दुनिया को छोड़ देती है। इसी सिलसिले में एक बेहद ही दर्दनाक मामला तलिमनाडु के तिरूपुर से सामने आया है।

यहां एक 28 वर्षीय महिला की बच्चे को जन्म देने के कुछ ही देर बाद मौत हो गई। महिला का नाम क्रिथिगा था, वह 28 वर्ष की थी। क्रिथिगा की एक तीन साल की बेटी भी है। क्रिथिगा पेशे से एक स्कूल टीचर थीं। बीती 22 जुलाई को क्रिथिगा को अचानक लेबर पेन होने लगा, जिसके बाद उन्होंने अपनी डिलीवरी के लिए सोशल मीडिया की मदद लेने का फैसला किया। ये फैसला क्रिथिगा के जीवन का आखिरी फैसला साबित हुआ और उनकी मौत हो गई। खबरों के मुताबिक डिलीवरी के दौरान क्रिथिगा को काफी ब्लीडिंग होने लगी। जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने क्रिथिगा को मृत घोषित कर दिया।

क्रिथिगा को घर पर ही डिलीवरी करने की सलाह उनके कुछ जानने वालों ने दी थी, क्योंकि उनके परिवार को डॉक्टरों पर भरोसा नहीं था। डिलीवरी के दौरान क्रिथिगा के साथ उनके पति कार्थिजेयान भी मौजूद थे। मृतका के पिता राजेंद्रन ने मामले के बारे में पूछताछ के दौरान बताया कि काफी देर तक भी ब्लीडिंग नहीं थमी तो वे क्रिथिगा को करीब दो बजे नज़दीकी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। हालांकि नवजात बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Published on:
Also Read
View All
शाहरुख खान के ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर जॉर्जिया की बच्ची ने किया डांस, क्यूट अदाओं ने जीता लोगों का दिल 

राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर