अजब गजब

दिन में 3 लीटर दूध देती है ये महिला, दान कर चुकी है 470 लीटर ब्रेस्ट मिल्क..फिर डॉक्टरों ने किया ऐसा खुलासा कि

ताबिथा के तीन बच्चे हैं, आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने बच्चों को पर्याप्त दूध पिलाने के बाद भी ताबिथा करीब 470 लीटर ब्रेस्ट मिल्क दान कर चुकी हैं।
2 min read
Aug 30, 2018
frost
दिन में 3 लीटर दूध देती है ये महिला, दान कर चुकी है 470 लीटर ब्रेस्ट मिल्क..फिर डॉक्टरों ने किया ऐसा खुलासा कि

नई दिल्ली। किसी भी नवजात बच्चे के लिए मां का दूध कितना महत्वपूर्ण है, इसके बारे में बताने की कोई खास ज़रूरत नहीं है। यही वजह है कि बच्चे के लिए मां के दूध को अमृत समान बताया गया है। लेकिन किसी महिला के लिए अपने पहले बच्चे को स्तनपान कराने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसी महिलाओं की भी कोई कमी नहीं है, जो अपने नवजात बच्चे को स्तनपान कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि उनके शरीर में ही दूध पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में महिलाएं अपने बच्चों को बाज़ार से खरीद कर पाउडर वाला दूध पिलाती हैं, या फिर मिल्क बैंक से दूध खरीदती हैं।

तो वहीं दूसरे मामलों में कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो ज़रूरत से ज़्यादा दूध देती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ज़रूरत से काफी ज़्यादा दूध देती हैं। महिला का नाम ताबिथा फ्रॉस्ट है, ये अमेरिका के कैलिफॉर्निया की रहने वाली हैं। ताबिथा के मामले में दूध की अधिकता उनके लिए बड़ी समस्या बन गया था। ताबिथा के तीन बच्चे हैं, आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने बच्चों को पर्याप्त दूध पिलाने के बाद भी ताबिथा करीब 470 लीटर ब्रेस्ट मिल्क दान कर चुकी हैं। एक हिंदी वेबसाइट के मुताबिक ताबिथा रोज़ाना करीब तीन लीटर से भी ज्यादा दूध दे रही थीं, जिसके बाद उन्होंने अपने दूध का सही इस्तेमाल करने के लिए दान करना शुरू कर दिया।

ताबिथा के सीने से असाधारण मात्रा में निकलने वाले दूध पर डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें हाइपरलैक्टेशन सिंड्रोम है, जिसकी वजह से उनके सीने में साधारण महिलाओं से तीन गुणा ज़्यादा दूध बन रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि यह एक दुर्लभ बीमारी है, जो काफी कम महिलाओं में देखने को मिलता है। डॉक्टरों ने बताया कि महिलाओं में प्रोलैक्टीन हार्मोन होता है। ताबिथा के मामले में प्रोलैक्टीन हार्मोन का लेवल काफी बढ़ा हुआ है। कई मामलों में प्रोलैक्टीन हार्मोन की अधिकता की वजह ब्रेन ट्यूमर भी हो सकता है।

Published on:
30 Aug 2018 10:50 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते