अजब गजब

महिला ने गर्भवती बहन को गिफ्ट में दे दी ऐसी चीज़, हकीकत सामने आई तो हैरान रह गई दुनिया

महिला ने यह खास केक अपनी बहन के लिए बनवाया था। महिला की बहन गर्भ से हैं, जिन्होंने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए बेबी शॉवर का आयोजन किया था।
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2018, 2:00 PM IST
cake
महिला ने गर्भवती बहन को गिफ्ट में दे दी ऐसी चीज़, हकीकत सामने आई तो हैरान रह गई दुनिया

नई दिल्ली। इंग्लैंड के Wigan से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां केक शॉप चलाने वाली महिला के पास एक ऐसा ऑर्डर आया, जिसके बारे में जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। cake O Rama नाम से केक शॉप चलाने वाली रेबेका पिलकिंगटन (40) के पास एक महिला ने बच्चे के डिज़ाइन में केक बनाने का ऑर्डर दिया। हालांकि बच्चे के डिज़ाइन में केक बनाना कोई असाधारण बात नहीं थी। हैरान कर देने वाली बात ये थी कि महिला ने बच्चे वाले केक को बेहद ही अजीबो-गरीब तरीके से फिनिशिंग देने का निर्देश दिया था। महिला ने रेबेका से कहा कि केक हूबहू एक नवजात बच्चे की तरह दिखना चाहिए।

हूबहू नवजात बच्चे की तरह बना दिया केक
ऑर्डर देने वाली महिला केक के साथ कुछ बेहद ही अजीबो-गरीब कारनामे करने के लिए कहा था, महिला ने कहा कि नवजात बच्चे की तरह बनने वाले केक के चेहरे पर खून (बनावटी) भी सना होना चाहिए। रेबेका पिलकिंगटन ने इस पूरे वाक्ये को सोशल मीडिया पर शेयर किया। रेबेका अपने ग्राहकों की सभी ख्वाहिशों को पूरा करती हैं। लिहाज़ा उन्होंने महिला की इस मांग को पूरा किया, बेशक वह मांग चाहे कितनी भी अजीबो-गरीब ही क्यों न हो।

बच्चे की डिलीवरी से अवगत कराना था मुख्य उद्देश्य
दरअसल महिला ने यह खास केक अपनी बहन के लिए बनवाया था। महिला की बहन गर्भ से हैं, जिन्होंने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए बेबी शॉवर का आयोजन किया था। कार्यक्रम में महिला के तमाम रिश्तेदार और दोस्त पहुंचे थे, जिन्होंने होने वाले बच्चे के साथ-साथ प्रेगनेंट महिला को भी गिफ्ट्स दिए थे। इन्हीं गिफ्ट्स में गर्भवती महिला की बहन ने ये अजीबो-गरीब केक भी शामिल था। केक गिफ्ट करने वाली महिला ने बताया कि उनका मकसद अपनी बहन को डिलीवरी को लेकर लेबर रूम के माहौल के बारे में अवगत कराना था।

Updated on:
10 Nov 2018, 2:00 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते