अजब गजब

महिला की कोख से अजीबो-गरीब बच्चे ने लिया जन्म, डॉक्टरों के उड़े होश.. देखने के लिए अस्पताल में लगी भारी भीड़

महिला की हालत काफी खराब थी, जिसे देखते हुए डॉक्टरों ने बिना किसी देरी के इलाज शुरू कर दिया।
2 min read
• •
Jul 15, 2018
baby
महिला की कोख से अजीबो-गरीब बच्चे ने लिया जन्म, डॉक्टरों के उड़े होश.. देखने के लिए अस्पताल में लगी भारी भीड़

लखनऊ। देश के सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य यूपी के बलरामपुर में उस वक्त हलचल मच गई, जब दो सिर वाले बच्चे की खबर देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में फैल गई। बता दें कि बलरामपुर के तुलसीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक महिला ने दो सिर वाले अजीबो-गरीब बच्चे को जन्म दिया था। ये खबर सबसे पहले तो स्थानीय इलाके में फैली, जिसके बाद अस्पताल में बच्चे को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। फिर जैसे-जैसे ये खबर आस-पास के अन्य इलाकों में पहुंची तो वहां के लोग भी अस्पताल में अजीबो-गरीब नवजात बच्चे को देखने के लिए पहुंचने लगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो सिर वाला नवजात बच्चा डेढ़ घंटे तक ज़िंदा रहा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पूरा मामला महाराजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जगदीशपुर गांव का है। निर्मला देवी नाम की महिला पिछले सात महीने से गर्भवती थी, जिन्हें अचानक पेट में तेज दर्द होने लगा था। पेटदर्द की शिकायत के बाद परिजन महिला को तुलसीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र ले गए जहां महिला को एडमिट कराया दिया गया। महिला की हालत काफी खराब थी, जिसे देखते हुए डॉक्टरों ने बिना किसी देरी के इलाज शुरू कर दिया।

करीब ड़ेढ घंटे के बाद महिला ने लेबर पेन के दौरान ही बच्चे को जन्म दे दिया। पूरी तरह से नॉर्मल हुई डिलीवरी में महिला ने दो सिर वाले अजीबो-गरीब बच्चे को जन्म दिया। दो सिर वाले बच्चे को देखते ही डॉक्टरों के भी होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि महिला ने जिस बच्चे को जन्म दिया था, उसके कुछ अंग सड़े हुए भी थे। महिला का इलाज करने वाली डॉक्टर सारिका साहू ने बताया कि महिला को समय से पहले अस्पताल ले आया गया। यदि यहां आने में थोड़ी देर और होती तो बच्चे के साथ-साथ महिला की भी मौत हो सकती थी। फिलहाल महिला की हालत अभी स्थिर है, लेकिन वे बच्चे की मौत से काफी दुखी हैं, क्योंकि ये उनकी पहली संतान थी।

Published on:
15 Jul 2018 04:35 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते