अजब गजब

कुत्ते के साथ ऐसा घिनौना काम करते समय वीडियो बनाती थी महिला, फिर एक दिन ऐसे हुआ खुलासा..उसके बाद

पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां उसने अपना ये गुनाह कबूल कर लिया।
2 min read
• •
Updated: 30 Aug 2018, 4:41 PM IST
dog
कुत्ते के साथ ऐसा घिनौना काम करते समय वीडियो बनाती थी महिला, फिर एक दिन ऐसे हुआ खुलासा..उसके बाद

नई दिल्ली। साल 2016 में ब्रिटेन से एक ऐसी खबर आई थी, जिसने पूरी दुनिया में सनसनी मचा कर रख दी थी। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली एक महिला पर कुत्ते के साथ संबंध बनाने के साथ-साथ जानवरों के प्रति क्रूरता को लेकर मामला दर्ज किया गया था। जिसके लिए महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने आरोपी महिला को दोषी करार देकर सज़ा का ऐलान किया था। महिला के मोबाइल फोन ने ही उसकी दरिंदगी की सारी पोल खोलकर रख दी थी, जिसमें वह जानवरों के प्रति एक बेहद ही भयानक अंदाज़ में नज़र आ रही थी।

ब्रिटेन में रह रही जेना ड्रिस्कोल (25) मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया के बिसब्रेन की नागरिक थी। दरअसल पुलिस ने जेना को पहले नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में हिरासत में लिया था। पुलिस ने जेना के घर नशीली दवाइयों की तलाश में छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस ने जेना का फोन भी चेक किया। आरोपी के फोन में पुलिस को कुछ बेहद ही भयानक वीडियो मिले, जिसमें वह कुत्ते के साथ संबंध बनाती हुई दिख रही थी। जेना को कुत्ते के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखते ही पुलिस के होश उड़ गए।

पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां उसने अपना ये गुनाह कबूल कर लिया। जिसके बाद कोर्ट ने जेना को दोषी करार दिया। हालांकि कोर्ट ने महिला पर सज़ा सुनाने का फैसला सुरक्षित रखा था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान महिला के वकील ने कहा कि उसे कुत्ते के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया था। बता दें कि जानवरों के साथ संबंध बनाने के तमाम मामले सामने आते रहते हैं। लेकिन इस मामले ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। लोग इस बात को मानने के लिए तैयार ही नहीं थे। लेकिन वीडियो और कोर्ट में गुनाह कबूल करने के बाद लोगों को इस कड़वे सच पर विश्वास करना ही पड़ा।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते