अजब गजब

मुंह से प्रेगनेंट हुई महिला, जीभ पर पाल रही थी इस जीव के 12 बच्चे.. पूरा मामला जान दंग रह जाएंगे आप

डॉक्टरों ने जब महिला के मुंह की जांच की तो उन्हें 12 छोटे आकार के सफेद रंग के बेहद ही छोटे-छोटे जीव मिले।
2 min read
Jun 07, 2018
squid
मुंह से प्रेगनेंट हुई महिला, जीभ पर पाल रही थी इस जीव के 12 बच्चे.. पूरा मामला जान उड़ जाएगा दिमाग का फ्यूज़

नई दिल्ली। मेडिकल साइंस ने एक बेहद ही अजीबो-गरीब प्रेगनेंसी के मामले का खुलासा किया है। जिस पर यकीन करना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन होगा। लेकिन सच्चाई यही है, जो आपको खबर पढ़ने के साथ-साथ मालूम चल जाएगा। शोधकर्ताओं ने बताया कि 63 वर्षीय एक वृद्ध महिला का मुंह प्रेगनेंट हो गया, क्योंकि उन्होंने एक अधपका स्कविड (समुद्री जीव) खा लिया था। स्कविड को सर्व करने से पहले उसके आंतरिक अंगों को निकाला भी नहीं गया था, लिहाज़ा महिला के मुंह में उसका स्पर्म फैल गया।

डॉक्टरों ने जब महिला के मुंह की जांच की तो उन्हें 12 छोटे आकार के सफेद रंग के बेहद ही छोटे-छोटे जीव मिले। ये 12 छोटे आकार के जीव महिला के मुंह में जीभ, गाल और मसूड़ों पर पाए गए। इन सभी जीवों की पहचान स्कविड स्पर्मैटोफोर्स के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि महिला ने स्कविड खाने से पहले न तो उसके आंतरिक अंगों को निकाला था और न ही उसे ठीक से पकाया था। जिसकी वजह से महिला को इस अजीब-गरीब वाक्ये से गुज़रना पड़ा।

Journal of Parasitology की रिपोर्ट के मुताबिक महिला मूल रूप से दक्षिण कोरिया की रहने वाली है। जिसके मुंह में स्कविड स्पर्मैटोफोर्स पनपने के बाद आपातकालीन मेडिकल ट्रीटमेंट की ज़रूरत पड़ी थी। महिला ने बताया कि उन्होंने जैसे ही स्कविड को खाने के लिए अपने मुंह में डाला, उन्हें तेज़ दर्द होने लगा। उन्हें लग रहा था जैसे बहुत सारे कीड़े उनके मुंह के अलग-अलग हिस्सों को काट रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने उसे खाए बिना ही थूक दिया था। शोधकर्ता अभी भी इस बात को दावे से नहीं कह पा रहे हैं कि आखिर स्कविड स्पर्मैटोफोर्स कैसे महिला के मुंह में पनपने लगे।

इस खबर ने पूरी दुनिया में अफरा-तफरी मचा दी है। लोग इस बात पर विश्वास करने को तैयार ही नहीं है कि एक महिला की ऐसी रहस्यमयी प्रेगनेंसी का कारण एक छोटा समुद्री जीव बन सकता है।

Published on:
07 Jun 2018 11:27 am