अजब गजब

पुरुषों को लेकर इस महिला को है अजीब बीमारी, डॉक्टर्स भी हैरान

इस बीमारी की वजह से महिला को पुरुषों की आवाज नहीं सुनाई देती है। वह सिर्फ महिलाओं की आवाज ही सुन पाती है।
less than 1 minute read
Jan 14, 2019
omg
पुरुषों को लेकर इस महिला को है अजीब बीमारी, डॉक्टर्स भी हैरान

नई दिल्ली: हाल ही में एक महिला को अपनी ऐसी बीमारी के बारे में पता चला जिसे सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल, चीन की रहने वाली इस महिला को एक अजीबोगरीब बीमारी है। इस बीमारी की वजह से उसे पुरुषों की आवाज ही नहीं सुनाई देती है। वह सिर्फ महिलाओं की आवाज ही सुन पाती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला का नाम चेन है। चेन एक दिन सुबह जब सोकर उठीं तो वह अपने पार्टनर की आवाज नहीं सुन पा रही थी, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में चेकअप कराया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि चेन एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं। ऐसी बीमारी जो 12 हजार लोगों में किसी एक को होती है। इसे RSHL के नाम से भी जाना जाता है।

यह दुर्लभ बीमारी आमतौर पर आनुवांशिकी के कारण होती है। चेन का इलाज करने वाले डॉक्टर्स का कहना था कि जब चेन हमारे पास इलाज के लिए आई थी तो वह हमें सुन सकती थी, लेकिन जब एक युवा व्यक्ति हमारे पास आया तो चेन उसकी बात को नहीं सुन सकी। चेन का कहना है कि वह अपनी इस बीमारी को लेकर काफी तनाव में हैं। वह अपने पार्टनर तक की आवाज नहीं सुन सकती हैं।

Published on:
14 Jan 2019 02:27 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते