अजब गजब

दिन में नाइटी नहीं पहन सकती यहां की महिलाएं, बुजुर्गों ने लगाई पाबंदी

पिछले 9 महीनों से आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले के एक गांव की महिलाओं ने दिन के समय में नाइटी पहनना बंद कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Nov 2018, 2:08 PM IST
omg
दिन में नाइटी नहीं पहन सकती यहां की महिलाएं, बुजुर्गों ने लगाई पाबंदी

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश में एक जिला है गोदावरी। यहां एक गांव है जिसका नाम है तोकालापल्ली। इस गांव में करीब 1800 महिलाएं रहती हैं, जिनके लिए पिछले 9 महीने से ऐसा नियम लागू है जो हैरान कर देने वाला है।

दिन में नाइटी नहीं पहन सकती महिलाएं

दरअसल, इस गांव में महिलाओं ने दिन के समय में नाइटी पहनना बंद कर दिया है। इस महिलाओं को गांव के बुजुर्गों द्वारा ये आदेश दिया गया है। बुजुर्गों ने यह निर्णय लिया है कि नाइटी केवल रात के लिए होती है। इसलिए उन्हें उसी समय पहना जाना चाहिए। यही नहीं गांव के 9 सदस्यों की एक समिति ने ये भी तय किया कि अगर कोई भी इस आदेश का उल्लंघन न करेगा तो उसपर 2000 रुपए का जुर्माना देना होगा। इसके अलावा अगर कोई आदेश का उल्लंघन करने वाली महिलाओं के बारे में जानकारी देगा तो उसे 1000 रुपए बतौर इनाम मिलेंगे।

इस वजह से लगाया नाइटी पर प्रतिबंध

बताया जा रहा है कि गांव की कुछ महिलाओं ने बुजुर्गों से इसपर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी, क्योंकि नाइटी पहनकर खुले में कपड़े धोना, बाजार जाना या बैठक में शामिल होना सही नहीं है। बता दें, ये आदेश 9 महीने पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया में चर्चा होने पर शुक्रवार को राजस्व अधिकारियों ने मामले की जांच करने के लिए गांव का दौरा किया। इसके बाद पूरा मामला सामने आ सका।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते