अजब गजब

दहेज की मांग पूरी ना होने पर ससुराल वालों ने महिला का कर दिया ऐसा हाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

मामले के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पड़ोसियों और उसकी मां ने मामले पर जानकारी दी है।
2 min read
tushara
दहेज की मांग पूरी ना होने पर ससुराल वालों ने महिला का कर दिया ऐसा हाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली। अक्सर यह ख़बरें सुनने में आती हैं कि ससुराल वालों की दहेज की मांग पूरी ना किए जाने पर महिलाएं उनकी प्रताड़ना का शिकार होती हैं। ससुराल पक्ष की दहेज की मांग पूरी ना किए जाने को लेकर एक महिला को बुरी तरह प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। यह मामले अपने आप में बेहद अलग और चौंकाने वाला है जहां केरल की एक महिला को उसके पति और सास ने इस हद तक प्रताड़ित किया जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे। महिला को मरने से पहले कई दिनों तक भूखा रखा गया था जिस कारण वह हड्डियों का ढाँचा बन गई थी। महिला का नाम तुषारा और उम्र 27 साल बताई गई है। दो बच्चों की मां पीड़ित तुषारा की तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया जहां कुछ ही घंटों में उसने दम तोड़ दिया।

तुषारा का जब पोस्टमार्टम हुआ तो पता लगा कि भूखे रखे जाने के कारण उसका वज़न सिर्फ 20 किलो ही रह गया था और वह हड्डियों का ढाँचा बन गई थी। महिला को चावल और चीनी के पानी ही दिया जा रहा था। मौत के बाद महिला की ऑटोप्सी रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसे पिछले काफी समय से भूखा रखा गया था साथ ही उसका पति और सास उसके साथ मारपीट भी करते थे। पुलिस ने आरोपी पति चंथूलाल (30) और सास गीता (55) को गिरफ्तार कर रिमांड पर ले लिया है। महिला के दोनों बच्चों में से बड़े की उम्र तीन साल और छोटे की उम्र डेढ़ साल बताई जा रही है।

घटना केरल के कोल्लम जिले के ओयूर की है जिसके बारे में महिला के पड़ोसियों का कहना है कि महिला को मरने तक भूखा रखा जा रहा था और उसे केवल चावल और चीनी का घोल ही पीने को दिया जा रहा था। मृतक महिला की मां ने ससुराल वालों पर आरोप लगया है कि पति और सास उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। उसे मारते-पीटते थे और उनसे मिलने भी नहीं देते थे। उन्होने साल 2013 में वेल्डिंग का काम करने वाले चंथूलाल से अपनी बेटी तुषारा की शादी की थी और दहेज में उसे सोने के गहने और रूपए भी दिए थे साथ ही दो लाख रूपए और देने का वादा किया था। इन्ही पैसों के लालच में ससुराल वाले उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।

Updated on:
01 Apr 2019 01:46 pm
Published on:
01 Apr 2019 01:07 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते