अजब गजब

देखें तस्वीरें: विश्व इतिहास की सबसे महंगी शादियों में हवा की तरह उड़ाया पैसा, ये भारतीय भी है शामिल

जहां एक ओर दुनिया भर में लोग एक-एक रुपये के लिए मोहताज हैं, वहां कुछ लोग एक शादी पर इतना रुपया खर्च दे रहे हैं
2 min read
• •
Updated: 31 Mar 2018, 1:07 PM IST
wedding

नई दिल्ली। 14 अप्रैल की सुबह 8.12 बजे खरमास खत्म हो जाएगा। लिहाज़ा इस साल शादियों का दौर एक बार फिर से शुरु हो जाएगा। शादियों के सीज़न की वापसी पर हम आपके लिए कुछ शादियों के बारे में चौंकाने वाली जानकारी लेकर आए हैं। जिसे जानने के बाद आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा। दरअसल आज हम आपको इतिहास की सबसे महंगी शादियों के बारे में बताने जा रहे हैं। खास बात ये है कि इस लिस्ट में एक शादी हमारे देश की भी है। इन शादियों में पैसों को पानी की तरह बहाया और हवा की तरह उड़ाया गया है।

इस लिस्ट में सबसे पहली शादी है ब्रिटेन के शाही परिवार की जोड़ी प्रिंसेस डायना और प्रिंस चार्ल्स की। 1981 में हुई इस शादी को 20वीं शताब्दी की सबसे महंगी शादी बताया जाता है। प्रिंसेस डायना और प्रिंस चार्ल्स की शाही शादी को टीवी पर लाइव प्रसारित भी किया गया था। 1981 में हुई इस शादी में करीब 48 मिलियन डॉलर खर्च किए गए थे। बदलते समय के लिहाज़ से देखा जाए तो आज के समय में 48 मिलियन डॉलर की वैल्यू 70 मिलियन डॉलर के बराबर है।

एक समय देश के सबसे अमीर शख्स रहे लक्ष्मी निवास मित्तल ने अपनी बेटी वनिशा मित्तल की शादी में करीब 430 करोड़ रुपये उड़ा दिए थे। स्टील किंग के नाम से दुनिया भर में मशहूर मित्तल ने साल 2004 में अपनी बेटी वनिशा की शादी बिज़नेसमैन अमित भाटिया से की थी।

इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर भी ब्रिटेन का शाही राजघराना ही है। 2011 में हुई प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की शादी में करीब 222 करोड़ रुपये फूंक दिए गए थे। इस शादी को 21वीं सदी की सबसे ज़बरदस्त शादी के तौर पर जाना जाता है। इन शादियों में हुए खर्च को लेकर आपका दिमाग ज़रूर खराब हो रहा होगा। क्योंकि जहां एक ओर दुनिया भर में लोग एक-एक रुपये के लिए मोहताज हैं, वहां कुछ लोग एक शादी पर इतना रुपया खर्च दे रहे हैं जिसे गिनने में लोगों को कई साल लग जाएंगे।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते