अजब गजब

शादी के बाद युवक को मालूम चली पत्नी की ऐसी सच्चाई, कोर्ट में दे डाली तलाक की अर्ज़ी

परिजनों को जब पति-पत्नी में अनबन की मुख्य वजह के बारे में पता चला तो वे भी हैरान रह गए।
2 min read
bride
शादी के बाद युवक को मालूम चली पत्नी की ऐसी सच्चाई, कोर्ट में दे डाली तलाक की अर्ज़ी

नई दिल्ली। सोशल मीडिया के इस ज़माने में जहां एक ओर लोगों को काफी कुछ नया सीखने और जानने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सोशल मीडिया के लती बनते जा रहे हैं। सोशल मीडिया का जायज़ उपयोग काफी सुखद होता है, लेकिन यह सोशल मीडिया आपके निजी जीवन पर हावी हो जाए तो समझिए आप पर मुश्किलों का पहाड़ टूटने वाला है। दिल्ली से आए सोशल मीडिया से जुड़े एक अजीबो-गरीब विवाद को जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे।

यहां रहने वाले एक युवक को शादी के बाद पत्नी के बारे में ऐसी बात पता चली कि देखते ही देखते बड़ा बवाल मच गया। दोनों के बीच गहमा-गहमी इस कदर बढ़ी कि मामला तलाक तक आ पहुंचा। दरअसल युवक की पत्नी को सोशल मीडिया की लत लगी हुई थी। युवक को पत्नी की ये आदत बिल्कुल पसंद नहीं आई, जिसकी वजह से दोनों में आए दिन कहासुनी होती रहती थी। काफी कुछ होने के बाद भी जब दोनों के बीच फंसी सोशल मीडिया की फांस नहीं निकली तो पति ने कोर्ट में तलाक की अर्ज़ी दे डाली।

परिजनों को जब पति-पत्नी में अनबन की मुख्य वजह के बारे में पता चला तो वे भी हैरान रह गए। फिर जब उन्हें इस बारे में पता चला कि युवती की इस आदत की वजह से युवक ने कोर्ट में तलाक की अर्ज़ी डाल दी है, तो दोनों परिवार के लोगों को सदमा लग गया। हालांकि कोर्ट ने इस मामले में युवक की याचिका पर हस्तक्षेप किया है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी सोशल मीडिया के चक्कर में घर-परिवार पर बिल्कुल ध्यान नहीं देती है। इतना ही नहीं युवक ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह देर रात तक सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर कई पुरुषों से बातचीत भी करती है। पीड़ित शख्स पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जो अपनी पत्नी की इस आदत से काफी परेशान हो चुका है।

युवक ने बताया कि समझाने पर उसकी पत्नी उल्टा उसी को धमकाने लगती है, इसके साथ ही वह गंभीर परिणाम भुगतने की भी धमकी देती है। युवक द्वारा लगाए गए आरोपों पर कोर्ट ने दोनों की काउंसलिंग के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि काउंसलिंग के बाद भी युवती के व्यवहार में सुधार नहीं होता तो इस पर सुनवाई की जाएगी।

Published on:
01 Dec 2018 03:52 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते