अजब गजब

एक गांव जहां हजारों की तादाद में की जाती है जहरीले सांपों की खेती

वैसे तो यहां के लोग सांप से डरते नहीं हैं लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि वह लोग बस एक ही सांप से सबसे ज़्यादा डरते हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2018, 3:14 PM IST
zisiqiao village in china where people do snake farming
एक गांव जहां हजारों की तादाद में की जाती है जहरीले सांपों की खेती

नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं हमारे पड़ोसी देश चीन के लोग लाखों की संख्या में जहरीले सांपों की खेती करते हैं। चीन में एक गांव है जहां हर साल 30 लाख से भी अधिक जहरीले सांप पाले जाते हैं और पैदा भी किए जाते हैं। इस गांव का नाम है जिसिकियाओ। यहां स्नेक फार्मिंग की जाती है लोगों की कमाई का मुख्य स्रोत है। जानकारी के लिए बता दें कि, इस गांव की मौजूदा आबादी लगभग एक हजार है। जिससे पता चलता है गांव का अमूमन हर शख्स हर साल लगभग 30 हजार सांप पालन करता है।

यहां पाले जाने वाले सांपों की प्रजाति में विशाल कोबरा, अजगर, और जहरीले वाइपर सहित कई जानलेवा सांप शामिल हैं। वैसे तो यहां के लोग सांप से डरते नहीं हैं लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि वह लोग बस एक ही सांप से सबसे ज़्यादा डरते हैं। जिसका नाम है 'फाइव स्टेप' स्नेक। अब बात करते हैं कि इसका नाम 'फाइव स्टेप' क्यों रखा गया है इसके पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। यहां के लोगों का मानना है कि इस सांप के डसने के बाद इंसान सिर्फ पांच कदम ही चल पाता है और बस इतने में ही उसकी मौत हो जाती है।

इस गांव के लोग सांपों का पालन इसलिए करते हैं ताकि वह उनके मांस और शरीर के अन्य अंग बाज़ार में बेच सकें। क्या आपको पाता है? सांप का मीट चाइना के लोग बड़े शौक से खाते हैं। साथ ही सांपों के शरीर के अंगों का उपयोग दवाइयां बनाने के काम में आता है। कब और क्यों ऐसा हुआ के लोग करने लगे सांप का व्यापार। जिसिकियाओ गांव में और भी चीजों की खेती की जाती है जैसे जूट, चाय, कपास लेकिन आज के समय में इस गांव को पूरे विश्व में स्नेक फार्मिंग का कारण जाना जाता है। इस छोटे से गांव में सौ स्नेक फॉर्म्स हैं। वह बताते हैं "सांपों को फार्म हाउस से बूचड़ खाने में ले जाने के बाद सबसे पहले इनके जहर को निकाला जाता है और फिर इनका सर काट दिया जाता है। फिर बाद में सांपों को काटकर उनका मीट निकालकर अलग रख देते हैं। फिर चमड़े को अलग कर दूप में सुखाया जाता है। उसके मीट का प्रयोग खाने और दवा बनाने के काम आता है। और इसी तरह बचे खुचे चमड़ों से बैग बनाकर उन्हें बाज़ार में बेचा जाता है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते