Smelly White Discharge: ल्यूकोरिया की समस्या यानी बदबूदार व्हाइट डिस्चार्ज होना कई बातों पर निर्भर करता है। इसलिए अगर आपको भी वजाइना से बदबूदार सफेद पानी की समस्या हो रही है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें।
अक्सर महिलाओं को योनि से सफेद पानी आने यानी वाइट डिस्चार्ज की शिकायत रहती है। व्हाइट डिस्चार्ज या वजाइनल डिस्चार्ज आपके वजाइना से निकलने वाला एक सफेद पानी होता है। नैचुरल तरीके से आपकी वजाइना की सफाई के लिए और यौन संक्रमण को रोकने में व्हाइट डिस्चार्ज सहायक होता है। साथ ही वजाइनल डिस्चार्ज इंटरकोर्स के दौरान चिकनाई प्रदान करता है। लेकिन कई महिलाओं को भ्रम रहता है कि व्हाइट डिस्चार्ज होने का मतलब है कि उन्हें कोई शारीरिक समस्या है ही। लेकिन आपको बता दें कि व्हाइट डिस्चार्ज होना भी आपके स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
हालांकि यदि वजाइना से बहने वाले सफेद पानी से अजीब सी बदबू आए। और व्हाइट डिस्चार्ज चिपचिपा होने के साथ ही पीला, भूरा या हरे रंग का हो तो ये आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है। ऐसे में आपको वजाइना में खुजली और जलन की समस्या ही हो सकती है। इस स्थिति को ल्यूकोरिया कहा जाता है।
ल्यूकोरिया की समस्या यानी बदबूदार व्हाइट डिस्चार्ज होना कई बातों पर निर्भर करता है। इसलिए अगर आपको भी वजाइना से बदबूदार सफेद पानी की समस्या हो रही है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें। क्योंकि यह आगे चलकर एक गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। तो आइए जानते हैं बदबूदार व्हाइट डिस्चार्ज या ल्यूकोरिया के क्या कारण हो सकते हैं...