Women Health: पीरियड्स के दौरान महिलाओं में बार-बार मूड बदलना, चिड़चिड़ेपन के साथ-साथ चटपटा खाने की इच्छा बढ़ जाती है। इस दौरान महिलाओं को हेल्दी फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। अगर आप विटामिन ए और हरी सब्जियों का सेवन करती है तो इससे आपके शरीर में ब्लड की मात्रा बढ़ जाएगी।
नई दिल्ली। Women Health: पीरियड्स के दौरान महिलाओं और लड़कियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैसे ही डेट नजदीक आती है तो उससे एक या दो दिन पहले ही मांसपेशियों में ऐंठन, पेट में दर्द, कमर में दर्द, थकान और चिड़चिड़ापन शुरू होने लगता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं में बार-बार मूड बदलना, चिड़चिड़ेपन के साथ-साथ चटपटा खाने की इच्छा बढ़ जाती है। इस दौरान महिलाओं को हेल्दी फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। विटामिन बी6 वाले फूड्स का सेवन करने से ब्लड की क्लॉटिंग को कम करने में मदद मिलेगी। आलू विटामिन बी6 का अच्छा स्त्रोत है। हम आपके लिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनका सेवन पीरियड्स के दौरान नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये चीजें आपके दर्द को कहीं ज्यादा बढ़ा सकती हैं।
पीरियड्स में नहीं करें इन चीजों का सेवन
खट्टे फलों का सेवन :
पीरियड्स के दौरान केला, संतरा, मौसमी, नींबू जैसे खट्टे फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। इन फलों का सेवन करने से पीरियड्स पेन बढ़ सकता है।
चॉकलेट का सेवन ज्यादा न करें
चॉकलेट खाने से भी आपके क्रैम्प्स बढ़ जाते हैं, क्योंकि चॉकलेट में भी कैफीन पाया जाता है। कैफीन की वजह से मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं, इसके कारण पेट में दर्द की समस्या बढ़ती है।
ठंडी चीजों के सेवन से बचें :
लड़कियों और महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ठंडे पेय पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपकी समस्याएं बढ़ सकती है। आपको दही, रायता, छाछ और आईसक्रीम का सेवन करने से बचना चाहिए।
शराब का सेवन न करें :
शराब खून को पताला करने का काम करती है जो आपके ब्लीडिंग को बढ़ा देती है जिसकी वजह से काफी परेशानी हो सकती है इसलिए पीरियड के दौरान शराब का सेवन करने से बचें।
चाय कॉफी का सेवन ज्यादा न करें :
कुछ लोग पीरियड्स के दौरान चाय कॉफी का सेवन ज्यादा करते हैं, जबकि कैफीन आपके दर्द को बढ़ाने का काम करती है। साथ ही इससे पेट में गैस ज्यादा बनती है। इसके कारण आपकी समस्या बढ़ सकती है। इसलिए इस बीच चाय और कॉफी को अवॉयड करें। इसकी जगह पर ग्रीन टी ले सकती हैं।