महिला स्वास्थ्य

New Mothers Health: डिलीवरी के बाद हर महिला जरूर खाएं ये 3 चीजें, तुरंत मिलेगी एनर्जी

महिलाओं में डिलीवरी के बाद कई तरह की दिक्कते जन्म लेती हैं। ऐसे में यदि वो अपना ख्याल नहीं रखेंगी तो समस्याएं दिन ब दिन बढ़ती ही चली जाएंगी।

2 min read
Jul 07, 2023
Food for New mothers

New Mothers Health Tips: नई मां बनने के बाद महिलाएं अपने और बच्चे के स्वास्थ्य का बहुत ज्यादा ख्याल रखती हैं। हालांकि, डिलीवरी (Baby Delivery) के बाद माताओं का पूरा ध्यान अपने शिशु पर ही चला जाता है जिस वजह से वो अपना ठीक से ध्यान नहीं रख पातीं। महिलाओं में डिलीवरी के बाद कई तरह की दिक्कते जन्म लेती हैं। ऐसे में यदि वो अपना ख्याल नहीं रखेंगी तो समस्याएं दिन ब दिन बढ़ती ही चली जाएंगी।

गौरतलब है कि जन्म के बाद 6 महीने तक बच्चे को मां का दूध पीना बहुत जरूरी होता है। इस वजह से महिलाओं को डिलीवरी के बाद भी पौष्टिक भोजन करना नहीं छोड़ना चाहिए। डिलीवरी के बाद शुरुआती महीनों में बच्चे के विकास के लिए मां का दूध ही जरूरी है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे सुपरफुड्स के बारे में बता रहे हैं जिनके सेवन से नई मां बनने वाली महिलाएं हेल्दी रह सकेंगी।

मोरिंगा
यदि कोई महिला नई-नई मां बनी हैं तो आपको अपनी डाइट में मोरिंगा को जरूर शामिल करना चाहिए। मोरिंगा में विटामिन A, B, C के साथ-साथ कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। मोरिंगा खाने से ब्रेस्टमिल्क का प्रोडक्शन भी सुधारता है।

दाना मेथी
लगभग प्रत्येक भारतीय रसोई में दाना मेथी अनिवार्य रूप से पाई जाती है। यह कई बीमारियों के लिए रामबाण औषधि भी मानी जाती है। ऐसे में नई मां बनने वाली महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि ये उन्हें एनर्जी देने का काम करता है। इसके साथ ही साथ ब्रेस्टमिल्क के प्रोडक्शन को भी बढ़ावा देती है।

जीरा
नई मां बनने वाली महिलाओं के लिए जीरा भी बहुत फायदेमंद किचन इंग्रेडिएंट है। जीरा में एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ आयरन होता है। जीरा खाने से डिलीवरी के बाद होने वाली कमजोरी से छुटकारा मिलते हुए भरपूर एनर्जी मिलती है। जीरा ब्रेस्टमिल्क प्रोडक्शन में भी सुधार करता है।

Updated on:
07 Jul 2023 12:44 pm
Published on:
07 Jul 2023 12:41 pm
Also Read
View All