वर्क एंड लाईफ

अच्छे श्रोता बनने से मिलता है फायदा

इससे न केवल कॅरियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होती है, बल्कि आप कई चीजें सीखते हैं।

2 min read
Oct 26, 2017
good listener

वर्कप्लेस पर आपका अच्छा श्रोता होना बहुत आवश्यक है। इससे न केवल कॅरियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होती है, बल्कि आप कई चीजें सीखते हैं। जानते हैं कि किस तरह से अच्छे श्रोता बन सकते हैं-

सम्मान करें

ये भी पढ़ें

फ्रीलांसिंग की दुनिया में छा जाएं

जब आप अपने मन में लोगों के प्रति सम्मान और सहानुभूति का भाव पैदा करते हैं तो लोगों को सुनने के लिए तैयार भी हो जाते हैं। अगर आप लोगों का सम्मान नहीं करेंगे तो आप उनकी बात सुनने के बजाय अपनी बात को उन पर थोपने की कोशिश करेंगे। इससे किसी का फायदा नहीं होगा।

पॉश्चर पर ध्यान दें

बातचीत के दौरान रिलेक्स रहना चाहिए और बात-बात पर उत्तेजित होने से बचना चाहिए। उत्तेजना आपकी छवि बिगाड़ सकती है। आई कॉन्टैक्ट और पॉश्चर पर फोकस करके लोगों को यकीन दिला सकते हैं कि आप उनकी बातों को ध्यान से सुन रहे हैं।

फीडबैक लें

अगर आप अपनी सुनने की कला को सुधारना चाहते हैं तो आप अपने कलीग्स से फीडबैक ले सकते हैं। हो सकता है कि आप बातचीत के दौरान सामने वाले को बार-बार टोकते हों। ऐसे स्थिति में आपके कलीग्स ही बता सकते हैं कि आप कहां गलती कर रहे हैं। एक बार गलती का पता लग जाने पर उसमें सुधार कर सकते हैं।

तुरंत रिएक्ट न करें

बातचीत के दौरान कभी भी प्रतिक्रिया देने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। आपको सामने वाले व्यक्ति की बात का पूरा अर्थ समझने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप बार-बार बातों को काटेंगे तो इससे आपकी छवि खराब हो सकती है और बातचीत का उद्देश्य भी खत्म हो सकता है। इसके बजाय आपको अच्छी बातों को सुनना, समझना और आत्मसात करना चाहिए, ताकि आपको फायदा हो।

नेटवर्क बढ़ाएं

कुछ लोग बहुत उतावले होते हैं। वे सबसे पहले अपने मन में चल रहे विचारों को प्रकट कर देना चाहते हैं, पर उन्हें इसके लिए सही मौका नहीं मिल पाता। ऐसे लोगों को अपना नेटवर्क फैलाना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क स्थापित करना चाहिए। इससे उन्हें हर किसी की बात को सुनने और समझने का मौका मिलेगा। किसी की बात को ध्यान से सुनने के लिए धैर्य की जरूरत होती है। अगर धैर्य के साथ सामने वाले की बातों को सुनेंगे तो आपको कुछ न कुछ अच्छा जरूर हासिल होगा।

ये भी पढ़ें

सफलता पाने के लिए अपनाएं ये खास तरीके
Published on:
26 Oct 2017 03:05 pm
Also Read
View All