1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्रीलांसिंग की दुनिया में छा जाएं

आजकल युवाओं में फ्रीलांसिंग का ट्रेंड तेजी से मशहूर हो रहा है। नए पीढ़ी के युवा फ्रीलांसिंग करते हैं और आजाद रहते हैं।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Oct 26, 2017

freelancing

freelancing

आजकल युवाओं में फ्रीलांसिंग का ट्रेंड तेजी से मशहूर हो रहा है। नए पीढ़ी के युवा फ्रीलांसिंग करते हैं और आजाद रहते हैं। कंपनियां भी क्वॉलिटी वर्क के कारण इनसे खुश रहती हैं। फ्रीलांसिंग के और भी कई फायदे हैं। जानते हैं फ्रीलांसिंग की दुनिया में आप किस तरह से छा सकते हैं-

अब न तो मीटिंग्स का बिजी शिड्यूल है और न ही ऑफिस में लगातार बोझिल काम करने भी आवश्यकता और न ही बॉस की डांट खाने की जरूरत। अब आप फ्रीलांसिंग की दुनिया में खुद को साबित कर सकते हैं। पूरी दुनिया में यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। बड़ी कंपनियों के टैलेंटेड एम्प्लॉइज ऑफिस की बजाय घर पर बैठकर काम करना पसंद कर रहे हैं। फ्रीलांसर्स का कहना है कि अब वे शांति के साथ पहले से ज्यादा काम कर रहे हैं। अब अच्छे-खासे स्किल्ड पर्सन फ्रीलांसर्स बन रहे हैं और घर पर बैठकर ही काम कर रहे हैं। इससे कंपनियों के पास काम करने वालों के विकल्प बढ़ रहे हैं। फ्रीलांसिंग से लोग ज्यादा क्रिएटिव तरीके से अपना काम कर रहे हैं। इससे लोग नए आइडियाज पर काम करने के लिए समय निकाल रहे हैं। ऐसा नहीं है कि फ्रीलांसिंग में कम पैसे मिलते हैं। अगर आपके पास योग्यता है तो अच्छा कमा सकते हैं।

बनिए फ्रीलांसर

अगर नीचे दिए गए सवालों के आपके सारे जवाब ‘नहीं’ में हैं, तो आप फ्रीलांसिंग के सपने मत बुनिए।
क्या आप फाइनेंस और सेविंग्स के बारे में अनुशासन बरतते हैं?
क्या आपकी पत्नी या पति की हर महीने एकमुश्त तनख्वाह आती है?
क्या आप पद, प्रमोशन और कंपनी ब्रांड का मोह छोड़ सकते हैं?
क्या आप स्वप्रेरणा से काम करते हैं और लगातार नए लक्ष्यों को हासिल करने के लिए तैयार रहते हैं?
क्या ऑफिस में मिल-जुलकर काम करने की बजाय आप अकेले रहकर काम कर सकते हैं?

काम का नया ट्रेंड

पूरी दुनिया में फ्रीलॉन्सिंग का क्रेज बना हुआ है। फ्रीलॉन्सिंग के कई फायदे होते हैं। जानते हैं इनके बारे में-

वर्क-लाइफ बैलेंस

वर्किंग मॉम से लेकर एक्जीक्यूटिव्स तक, हर कोई लगातार काम की बजाय ब्रेक लेकर काम करना पसंद करता है। ज्यादातर लोगों को फ्लेक्सिबल आवर्स की जरूरत होती है।

उतार-चढ़ाव से मुक्ति

वर्कप्लेस की स्थितियों के कारण लोगों को अचानक नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए लोग फ्रीलॉन्सर बनते हैं।

पूरी दुनिया का काम

इंटरनेट की मदद से आप अपने घर बैठे वैश्विक जगत में अपनी पहचान बनाइए और काम कीजिए। भुगतान भी डॉलर्स में होगा। दुनिया बहुत बड़ी है। इसलिए आपको काम की कमी नहीं होगी।

सफलता की बड़ी संभावना

फ्रीलॉन्सिंग करते-करते आप अपने काम को बिजनेस की दिशा में भी ले जा सकते हैं और एक कंपनी की तरह अपना काम शुरू कर सकते हैं।

बॉस से मुक्ति

बॉस के तानों, ऑफिस पॉलिटिक्स और कॉर्पोरेट नियमों से तंग आ गए हैं, तो फ्रीलॉन्सिंग का रास्ता पकड़ लीजिए। यहां आप खुद अपने बॉस हैं। यहां आत्म-अनुशासन से ही सफलता मिल सकती है।

कुछ खास टिप्स

ज्यादातर पेमेंट में देरी होती है। ऐसे में कुछ नकद राशि रिजर्व में हमेशा रखें।
काम और क्लाइंट बेस में विविधता लाएं। इससे आपकी चीजों पर निर्भरता कम होगी।
अपने काम के नियम भी बनाएं।
नई स्किल्स सीखने में समय दें।
आपकी शुरुआत धीमी हो सकती है, लेकिन डटे रहेंगे तो धीरे-धीरे अच्छा काम आना शुरू हो जाएगा।