
freelance
अगर आप एक फ्रीलांसर हैं तो आपको कामयाबी हासिल करने के लिए अपने काम में स्थिरता लानी होगी।
अगर आपने कभी एक फ्रीलांसर के रूप में काम किया है तो आप जानते होंगे कि एक फिक्स सैलरी, टाइम, फायदे आदि को छोडक़र फ्रीलांसिंग करना कितना मुश्किल होता है। पहले कुछ महीनों में तो खासकर एक फ्रीलांसर को खुद को स्थापित करने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। आईए जानते हैं कि किन तरीकों की मदद से आप फ्रीलांसर के रूप में स्थिरता हासिल कर सकते हैं-
परिवार और दोस्तों से बात करें
जब भी आप फ्रीलांसर के रूप में अपने बिजनेस की शुरुआत करें तो इस बारे में अपने परिवार और दोस्तों से बात करना न भूलें। हो सकता है कि परिवार या दोस्ता क्लाइंट्स ढूंढऩे में आपकी मदद कर सकें। अगर ऐसा हुआ तो नया होने के बावजूद आपके फ्रीलांस बिजनेस को शुरुआती महीनों में ही एक बेहतरीन शुरुआत मिल सकती है जो आपको आगे ले जाएगी।
जॉब बोड्र्स पर पोस्ट करें
फ्रीलांसर के तौर पर शुरुआत करने के बाद जॉब बोड्र्स जैसे अपवर्क, लिंक्डइन जॉब्स, इंडीड आदि पर पोस्ट जरूर करें। शुरुआत में आपको इन बोड्र्स से फ्रीलांस काम मिल सकता है। हो सकता है कि लोग इस तरीके को काम का न मानते हों, लेकिन आपके शुरुआती दौर में यह आपके लिए काम का साबित हो सकता है और फायदा पहुंचा सकता है।
अपना पोर्टफोलियो तैयार करें
अधिकतर फ्रीलांसर्स यह गलती करते हैं कि वह अपना पोर्टफोलियो नहीं बनाते और न ही केस स्टडीज के बारे में सोचते हैं। पोर्टफोलियो के लिए आप बड़े ब्रांड्स या बिजनेस के लिए कुछ समय मुफ्त में काम कर सकते हैं और उसके बाद उनसे प्रमाण-पत्र मांग सकते हैं, जो आपको एक फ्रीलांसर के रूप में स्थिरता दिलाने में मददगार साबित होगा। अगर आप एक फ्रीलांसर हैं तो आपको कामयाबी हासिल करने के लिए अपने काम में स्थिरता लानी होगी।
Published on:
20 Oct 2017 12:34 pm
बड़ी खबरें
View Allवर्क एंड लाईफ
ट्रेंडिंग
