6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेंड में हैं मेन्सवियर का नया फैशन

वुमन से जुड़े डे्रसिंग पैटर्न में आए दिन नए बदलाव और एक्सपेरिमेंट देखने को मिलते हैं।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Oct 19, 2017

men ethnic wear

men ethnic wear

वुमन से जुड़े डे्रसिंग पैटर्न में आए दिन नए बदलाव और एक्सपेरिमेंट देखने को मिलते हैं। साथ ही बात जब पुरुषों की आती है तो इनका बढ़ता फैशन ट्रेंड भी आसमान छू रहा है। नॉर्मल और फॉर्मल पेंट-शर्ट या जींस-टीशर्ट के अलावा इन दिनों फेस्टिव सीजन पर कुर्ता पायजामा के अलावा जोधपुरी जैकेट, पठानी सूट, धोती स्टाइल पायजामा काफी चलन में हैं। इनके साथ ही पसंद किया जा रहा है कोल्हापुरी, रजवाड़ा और लोफर्स स्टाइल के फुटवियर का ट्रेंड।

जोधपुरी जैकेट

दिवाली के खास मौके पर रॉयल लुक के लिए ब्वॉयज ट्रेडिशनल लुक अपना सकते हैं। इसके लिए जोधपुरी जैकेट को आप कुर्ता या शर्ट पर भी वियर कर सकते हैं। इन जैकेट्स की खास बात है कि ये शाइनी और प्लेन दोनों होती हैं। जिन्हें पायजामे के अलावा जींस के साथ पेयर करके भी पहना जा सकता है। इसके साथ राजस्थानी जूतियां बतौर फुटवियर काफी मैच करती हैंं। कोशिश करें इस आउटफिट के साथ लुक क्लीनशेव वाला रखें।

पठानी सूट

कुछ ब्वॉयज को फिटिंग के आउटफिट पसंद नहीं आते। ऐसे में वे पठानी सूट को चुन सकते हैं। ए लैंथ के अलावा यू लाइन के कुर्ते इसमें फेमस हैं। इस तरह के सूट में चैक, प्लेन और लाइनिंग कुर्ते खासतौर पर पसंद किए जाते हैं। इस तरह के कुर्ते के साथ आमतौर पर धोती स्टाइल पेंट आती हैं। लेकिन आप चाहें तो प्लेन पायजामा भी ट्राई कर सकते हैं। मोजड़ी इस आउफिट को और खास बना देगी।

कुर्ते के साथ धोती स्टाइल पायजामा

दिवाली के दिन आप फेस्टिव लुक के लिए शॉर्ट या लॉन्ग कुर्ते के साथ धोती स्टाइल के पायजामे को पेयर कर सकते हैं। आप चाहें तो जैकेट के साथ भी इसे पहन सकते हैं। फंकी और स्टाइलिश लुक के लिए आप मोजड़ी या जूती के अलावा लोफर्स भी ट्राई कर सकते हैं। धोती शेरवानी भी इन दिनों फैशन में हिट हैं। इसके अलावा आप चूड़ीदार पायजामा भी कुर्ते के साथ पेयर कर पहन सकते हैं।

प्लेन कुर्ता पायजामा

सिंपल व एलिगेंट लुक के लिए आप आकर्षक प्लेन कुर्ता पायजामा पहन सकते हैं। इनकी खास बात है कि ये सिंपल और सोभर लुक देने के साथ फेस्टिवल के दिन आपको कंफर्टेबल भी रखेंगे। इसमें प्योर व्हाइट के अलावा ऑफ व्हाइट कलर ज्यादा पसंद किए जाते हंै। फेस्टिव स्पेशल ऑरेंज, यलो, ग्रीन, पिंक कलर के कुर्ते भी खासतौर पर पसंद किए जाते हैं। इनके साथ सिंपल फ्लोटर्स के साथ लैदर फ्लैट चप्पल, जूतियां आदि पहन सकते हैं।

रॉयल फुटवियर कॉम्बिनेशन

कोल्हापुरी, रजवाड़ा और लोफर्स स्टाइल के फुटवियर के अलावा इन दिनों मोजड़ी, जूतियां, सैंडल्स आदि का ट्रेंड भी काफी बढ़ गया है। कुछ ब्वॉयज स्पोट्र्स शूज को भी ट्रेडिशनल लुक के साथ ट्राई करते दिख रहे हैं।

हैल्पफुल स्टाइल टिप्स...

व्हाइट कलर के कुर्ते पायजामे के साथ कोशिश करें कि फुटवियर में फ्लैट चप्पल या जूतियां पहनें। स्पोट्र्स या फॉर्मल शूज न पहनें।
कुर्ता पायजामे के लुक में ज्यादा लंबी दाढ़ी का लुक न रखें।
लाइनिंग या चैक पैटर्न कुर्ते के साथ पायजामा या पेंट प्लेन रखें।

बड़ी खबरें

View All

फैशन

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य