
Navratri Day 4 Royal Blue Outfit Ideas (representative image) image credit chatgpt
Navratri Day 4 Outfit Ideas: नवरात्रि में हर दिन का अपना खास महत्व होता है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के साथ इस पर्व पर दिन के रंग के हिसाब से कपड़े पहनने का भी चलन है। नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है और इस दिन रॉयल ब्लू रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस खास दिन पर अपने लुक को स्टाइलिश और आकर्षक बनाना चाहते हैं, तो रॉयल ब्लू रंग के आउटफिट चुन सकते हैं। यहां महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए कुछ ऐसे ही आउटफिट आइडियाज दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपने लिए बेहतर विकल्प चुन सकते हैं।
अगर आप नवरात्रि में ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो रॉयल ब्लू लहंगा चोली अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए आप मिरर वर्क, गोल्डन बॉर्डर या हल्की कढ़ाई वाला लहंगा चुन सकती हैं। इसके साथ मैचिंग या कंट्रास्ट दुपट्टा आपके लुक को और खास बना सकता है। गरबा खेलने के लिए ऐसा लहंगा चुनें जिसमें आप आसानी से घूम सकें।
अगर आपको आरामदायक और स्टाइलिश कपड़े पहनना पसंद है, तो रॉयल ब्लू अनारकली सूट ट्राई कर सकती हैं। इसकी फ्लेयर वाली डिजाइन पूजा और फैमिली फंक्शन के लिए अच्छी लगती है। इसके साथ सिल्वर झुमके, छोटी सी बिंदी और सिंपल हेयरस्टाइल से अपने लुक को पूरा कर सकती है।
साड़ी पहनना पसंद है, तो रॉयल ब्लू साड़ी भी अच्छा ऑप्शन है। सिल्क, जॉर्जेट या शिफॉन की साड़ी अपनी पसंद के हिसाब से चुनें। गोल्डन या सिल्वर बॉर्डर वाली साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज और हल्की ज्वेलरी पहनकर आप खूबसूरत फेस्टिव लुक पा सकती हैं।
पूजा, ऑफिस या घर में नवरात्रि की तैयारियों के लिए रॉयल ब्लू कुर्ता सेट पहन सकती हैं। स्ट्रेट कुर्ते के साथ मैचिंग पैंट या प्लाजो अच्छा लगेगा। इसके साथ हल्के रंग का दुपट्टा और जूती पहनें। यह लुक आरामदायक होने के साथ स्टाइलिश भी रहेगा।
अगर आप कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो रॉयल ब्लू शरारा सेट ट्राई कर सकती है। कढ़ाई वाला कुर्ता, मैचिंग दुपट्टा और चांदबाली इसके साथ अच्छी लगेंगी। गरबा या डांडिया नाइट के लिए मिरर वर्क वाला शरारा चुन सकती हैं।
नवरात्रि के चौथे दिन पुरुषों के लिए रॉयल ब्लू कुर्ता पायजामा एक अच्छा ऑप्शन है। पूजा के लिए कॉटन या लिनेन का कुर्ता चुन सकते हैं, जबकि शाम के फंक्शन के लिए हल्की कढ़ाई वाला कुर्ता अच्छा लगेगा। इसके साथ सफेद या क्रीम रंग का पायजामा पहनें। कोल्हापुरी चप्पल या ट्रेडिशनल जूती के साथ आपका लुक पूरा हो जाएगा।
अगर आप सिंपल कपड़ों में भी फेस्टिव लुक चाहते हैं, तो सफेद कुर्ते के साथ रॉयल ब्लू नेहरू जैकेट पहन सकते हैं। यह कॉम्बिनेशन पूजा, फैमिली फंक्शन और ऑफिस के नवरात्रि सेलिब्रेशन के लिए अच्छा रहेगा। इसके साथ फिटिंग वाला पायजामा और ब्राउन या टैन रंग की जूती पहन सकते हैं।
जो पुरुष ज्यादा ट्रेडिशनल कपड़े नहीं पहनना चाहते, वे रॉयल ब्लू शर्ट के साथ बेज या क्रीम रंग की पैंट ट्राई कर सकते हैं। यह लुक कैजुअल फेस्टिव पार्टी या दोस्तों के साथ नवरात्रि सेलिब्रेशन के लिए अच्छा रहेगा। इसके साथ लोफर्स या सिंपल जूते पहनें।
थोड़ा मॉडर्न लुक पसंद है, तो रॉयल ब्लू इंडो वेस्टर्न कुर्ता या बंदगला जैकेट चुन सकते हैं। इसके साथ सफेद ट्राउजर या मैचिंग पैंट पहनें। शाम के फंक्शन में यह आउटफिट आपको अलग लुक दे सकता है।
अगर आप बच्चों के लिए थोड़ा मॉडर्न फेस्टिव लुक चाहते हैं, तो लड़कों के लिए रॉयल ब्लू जैकेट के साथ कुर्ता पायजामा चुन सकते हैं। लड़कियों के लिए रॉयल ब्लू फ्रॉक या लॉन्ग गाउन अच्छा ऑप्शन है। स्कूल के फंक्शन या फैमिली सेलिब्रेशन में ये आउटफिट अच्छे लगेंगे।
नवरात्रि में बच्चों को मैचिंग कपड़े पहनाना पसंद है, तो भाई के लिए रॉयल ब्लू कुर्ता और बहन के लिए इसी रंग का लहंगा या फ्रॉक चुन सकते हैं। इससे दोनों का लुक एक जैसा और खास लगेगा। परिवार के साथ फोटो खिंचवाने के लिए भी यह अच्छा आइडिया है।
Updated on:
13 Oct 2026 10:19 am
Published on:
13 Oct 2026 10:12 am
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
