Red Outfit Makeup Ideas: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनने की परंपरा है। लाल रंग को साहस, शक्ति, ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप इस दिन लाल साड़ी, लहंगा या सूट पहनने की सोच रही हैं, तो उसके साथ सही मेकअप चुनकर अपने फेस्टिव लुक को और खूबसूरत बना सकती हैं। आइए जानते हैं लाल आउटफिट के साथ किन बातों का ध्यान रखकर आप मेकअप के जरिए अपने रेड नवरात्रि लुक को खास बना सकती हैं।