28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Lifestyle News / आलिया भट्ट के फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, जानें इसे करने का तरीका और फायदे

आलिया भट्ट के फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, जानें इसे करने का तरीका और फायदे

Alia Bhatt Back Workout: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का जिम में सीटेड रोइंग एक्सरसाइज करते हुए वीडियो सामने आया है। आइए जानते हैं इस एक्सरसाइज के फायदे और इसे करने का सही तरीका।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 28 Nov 2026, 10:17 PM IST

Alia Bhatt Back Workout

Alia Bhatt Back Workout(scrreenshot) image credit instagram/karansawhney11

Seated Rowing Exercise: आलिया भट्ट अपनी फिटनेस और वर्कआउट रूटीन को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फिटनेस रूटीन में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कार्डियो, पिलेट्स और योग शामिल हैं। इसके साथ ही वह हेल्दी खान-पान और आराम का भी ध्यान रखती हैं। वह अक्सर अपने जिम सेशन की झलक फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनके फिटनेस ट्रेनर ने जिम में एक्सरसाइज करते हुए उनका एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सीटेड रोइंग एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं सीटेड रोइंग एक्सरसाइज क्या है, इसके फायदे और इसे करने का सही तरीका क्या होता है।

ट्रेनर ने शेयर किया फिटनेस वीडियो

सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर करण सावनी ने आलिया के साथ जिम में वर्कआउट करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। करण आलिया के साथ कृति सेनन जैसे कुछ और सेलिब्रिटीज को भी ट्रेन करते हैं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "No Friendly Competition।" वीडियो में आलिया और करण दोनों सीटेड रोइंग (Seated Rowing) एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं।

क्या है सीटेड रोइंग एक्सरसाइज?

Mayo Clinic के मुताबिक सीटेड रोइंग एक पुलिंग एक्सरसाइज है, जो पीठ को मजबूत करती है, पोस्चर में सुधार लाती है और बांहों व कंधों की मांसपेशियों को भी एक्टिव करती है। आलिया ने इसे केबल मशीन पर किया है। इसके अलावा इसे चेस्ट-सपोर्टेड रो मशीन, रेजिस्टेंस बैंड या डंबल की मदद से भी किया जा सकता है।

Seated Rowing एक्सरसाइज के फायदे

यह एक्सरसाइज पीठ के ऊपरी हिस्से की मांसपेशियों और लैटिसिमस डॉर्सी (Latissimus Dorsi) को मजबूत करने में मदद करती है। इसके साथ ही यह पोस्चर को बेहतर बनाती है और कंधों और रीढ़ की हड्डी को सपोर्ट देती है। यह कंट्रोल के साथ की जाने वाली लो-इम्पैक्ट एक्सरसाइज है।

सीटेड रोइंग एक्सरसाइज करने का सही तरीका

  • सबसे पहले सीटेड रोइंग मशीन पर सीधे बैठें। पैरों को फुटरेस्ट पर टिकाएं और घुटनों को हल्का मोड़कर रखें।
  • हैंडल या बार को पकड़ें। कोर को टाइट रखें, सीने को ऊपर रखें और रीढ़ को सीधा रखें।
  • शुरुआत में कंधों को हल्का आगे की तरफ रहने दें, लेकिन पीठ के निचले हिस्से को गोल न होने दें।
  • अब कोहनियों को पीछे की तरफ खींचते हुए हैंडल को पसलियों के निचले हिस्से या पेट की तरफ लाएं।
  • पुल के आखिर में दोनों कंधों के ब्लेड को आपस में सिकोड़ें।
  • इसके बाद बांहों को धीरे-धीरे कंट्रोल के साथ पहले वाली स्थिति में वापस ले जाएं। इस दौरान अपना पोस्चर बिगड़ने न दें।
  • अपनी क्षमता के हिसाब से रेप्स और सेट्स को दोहराएं।

सीटेड रोइंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान

सीटेड रोइंग एक्सरसाइज करते समय सबसे जरूरी चीज सही पोस्चर है, इसलिए वजन बढ़ाने की जल्दी न करें और पहले हल्के वजन से शुरुआत करें। हर रेप को धीरे और कंट्रोल के साथ करें। अगर आपको पीठ, कंधे या रीढ़ से जुड़ी कोई दिक्कत है, तो इसे शुरू करने से पहले किसी ट्रेनर या डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: यह इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर लिखा गया है। यह फिटनेस एक्सपर्ट की सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी एक्सरसाइज को शुरु करने से पहले फिटनेस एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।