
Soha Ali Khan ने शेयर की Cookie Recipe की हेल्दी Recipe (scrreenshot) image credit instagram/sakpataudi
Healthy Chocolate Chip Cookies: मीठा खाना पसंद हो, लेकिन सेहत का भी ध्यान रखना हो, तो ज्यादातर लोग मीठे से दूरी बना लेते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अभिनेत्री सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में बादाम के आटे और डार्क चॉकलेट से बनी हेल्दी चॉकलेट चिप कुकीज की रेसिपी भी शेयर की है। ऐसे में आइए जानते हैं इस रेसिपी को बनाने की जरूरी सामग्री और विधि।
वीडियो के कैप्शन के अनुसार, अभिनेत्री डेजर्ट खाली पेट खाने के बजाय अच्छे से खाना खाने के बाद खाने की कोशिश करती हैं। वे आमतौर पर अपना डेजर्ट लंच के बाद लेती हैं। सोहा के मुताबिक खाने के बाद 10 से 15 मिनट की वॉक करने से ब्लड शुगर को संभालने में मदद मिल सकती है। हालांकि गर्मी में लंच के बाद बाहर निकलना जब मुश्किल हो जाता है, तब वो कमरे के अंदर वॉक करती है।
सोहा के अनुसार वे लगभग हर दिन डेजर्ट ऑर्डर करती हैं। लेकिन जब उन्हें किसी ने ओवन गिफ्ट किया, तो उन्होंने सोचा कि क्यों न अपनी पसंदीदा चीजें घर पर ही बनाकर देखी जाएं। इसके बाद से ही उन्होंने आसान और थोड़ी ज्यादा हेल्दी चॉकलेट चिप कुकीज बनाना शुरू किया।
अभिनेत्री ने अपनी कुकीज को हेल्दी बनाने के लिए कुछ सामग्री को स्मार्ट तरीके से बदला है। जैसे मैदे की जगह उन्होंने बादाम का आटा लिया है, जिसमें ज्यादा प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट होते हैं। चीनी की जगह मॉन्क फ्रूट स्वीटनर इस्तेमाल किया है, जो आम चीनी की तरह ब्लड शुगर को आमतौर पर नहीं बढ़ाता। इसके अलावा मक्खन की जगह उन्होंने नारियल का तेल इस्तेमाल किया है। चॉकलेट के लिए उन्होंने 85% वाली डार्क चॉकलेट ली है, जिसमें आम चॉकलेट के बदले चीनी कम होती है।
सोहा के अनुसार मीठा पूरी तरह छोड़ना जरूरी नहीं है। मीठे से जुड़ी असली बात यह है कि समझदारी से सामग्री बदली जाए तो अपनी पसंदीदा मीठी चीजों का आनंद लिया जा सकता है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
स्वास्थ्य




