नवरात्रि में बच्चों को लाल रंग के ट्रेडिशनल कपड़ों में तैयार करने के लिए लड़कियों के लिए लाल लहंगा चोली, फ्रॉक या हल्का एथनिक सेट चुन सकती हैं। वहीं, लड़कों के लिए लाल कुर्ता पायजामा, कुर्ते के साथ जैकेट या कॉटन का ट्रेडिशनल सेट अच्छा विकल्प हो सकता है। बच्चों के कपड़े चुनते समय उनके आराम का ध्यान रखना जरूरी है। बहुत भारी कढ़ाई, चुभने वाले कपड़े या ऐसी एक्सेसरीज से बचें, जिनसे उन्हें खेलने और डांस करने में परेशानी हो। उनके लिए आरामदायक फुटवियर और हल्के कपड़े बेहतर रहेंगे।