महिलाओं के लिए: ऑफिस में व्हाइट एथनिक लुक के लिए सफेद कुर्ती के साथ अपनी पसंद के डार्क कलर का बॉटम या लाइट रंग में बेज, क्रीम और व्हाइट रंग की स्ट्रेट पैंट पहन सकती हैं। अगर आप साड़ी पहनना पसंद करती हैं, तो हल्की एम्ब्रॉयडरी वाली सफेद कॉटन या लिनेन साड़ी भी अच्छा विकल्प है। इसके साथ छोटे मोती वाले इयररिंग्स, नो मेकअप लुक, हाथ में घड़ी या कॉन्ट्रास्ट रंग की चूड़ियां और आरामदायक फुटवियर पहन सकती हैं। इससे आपका लुक एलिगेंट और प्रोफेशनल लगेगा।