27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Lifestyle News / कपड़े धोने और सुखाने के बाद भी नहीं जाती बदबू? अलमारी में रखते समय न करें ये गलतियां

कपड़े धोने और सुखाने के बाद भी नहीं जाती बदबू? अलमारी में रखते समय न करें ये गलतियां

Laundry Tips: सर्दी के कपड़ों को सही से धोने और सुखाने के बाद भी अगर उनसे बदबू आती रहती है, तो आइए जानते हैं कि इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 27 Nov 2026, 3:07 PM IST

Winter Laundry Tips

Winter के लिए Laundry Tips (Representative Image) Image Credit Magnific

Winter Laundry Tips: सर्दियों में कपड़े धोकर सही से सुखाने के बाद भी कई बार उनसे सीलन वाली स्मेल आती रहती है। ऐसे में लगता है कि शायद धुलाई या सुखाने में कोई कमी रह गई, लेकिन हर बार वजह यही नहीं होती। कई बार गलती कपड़ों को गलत तरीके से रखने की भी हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सर्दियों में कपड़ों से स्मेल न आए, इसके लिए उन्हें रखते समय क्या करना चाहिए।

अलमारी में ठूंस-ठूंसकर कपड़े न भरें

अलमारी जरूरत से ज्यादा भरी हो, तो हवा कपड़ों के बीच से निकल नहीं पाती और नमी वहीं रह जाती है। इसलिए कपड़ों के बीच थोड़ी जगह छोड़ें। इसके लिए आप सीजन के हिसाब से जो कपड़े अभी काम में नहीं आ रहे, उन्हें अलग रख सकते है।

सिलिका जेल, चारकोल बैग या बेकिंग सोडा रखें

अलमारी की नमी खींचने के लिए आप सिलिका जेल के पैकेट, एक्टिवेटेड चारकोल बैग या एक डिब्बे में बेकिंग सोडा भी रख सकते हैं। इन्हें कुछ महीनों में बदलते रहें, ताकि इनका असर बना रहे।

अलमारी को हफ्ते में दो बार हवा लगाएं

अलमारी के दरवाजे हफ्ते में दो बार 15 से 30 मिनट के लिए पूरे खोल दें। इससे अंदर फंसी नमी बाहर निकल जाती है। सफाई के बाद भी अलमारी को कुछ घंटे खुला छोड़ने से सूखने में मदद मिलती है।

नमी वाली चीजें अलमारी से दूर रखें

गीले जूते, हल्की गीली तौलिया या नमी वाले कपड़े अलमारी में रख देने से पूरी अलमारी में नमी बढ़ जाती है, और फिर आसपास के साफ कपड़ों से भी स्मेल आने लगती है। इसलिए जूते अलग रखें, और तौलिए पूरी तरह सूखने के बाद ही अलमारी में रखें।

पहने हुए कपड़ों को सीधे अलमारी में न रखें

एक बार पहने हुए स्वेटर, जैकेट या शॉल पर पसीना और शरीर का तेल जमा रहता है, और ये साफ कपड़ों से भी बदबू आने की वजह बन सकते हैं। ऐसे कपड़ों को पहनने के बाद कुछ देर खुली हवा में टांग दें, फिर अलमारी में रखें। हर बार पहनने के बाद धोना जरूरी नहीं, पर हवा लगाना जरूर है।

रजाई और कंबल को छांव में सुखाएं

रजाई और कंबल में सीलन की स्मेल आने लगे, तो उन्हें छांव वाली खुली जगह पर या अच्छी हवादार जगह पर टांगकर हवा लगाना फायदेमंद रहता है। लेकिन अगर बदबू ज्यादा बढ़ गई हो, तो ही उन्हें घर पर धोएं या ड्राई क्लीन के लिए दें।

वॉशिंग मशीन की भी करें सफाई

अगर कपड़े मशीन से निकलते ही बदबू दे रहे हों, तो मशीन की सफाई पर भी ध्यान दें। वॉशिंग मशीन क्लीनर से हर कुछ समय में ड्रम और रबर की सील साफ करते रहें। नहीं तो साफ कपड़े भी गंदी मशीन की गंध पकड़ लेते हैं।

सीलन की बदबू दूर करने के लिए करें ये काम

अगर कपड़ों को साफ करने के बाद भी उनमें से सीलन की पुरानी स्मेल आ रही है, तो उन्हें एक कप सफेद सिरके के साथ धोकर धूप में सुखाने से राहत मिल सकती है।