27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Lifestyle News / घर पर बाजार जैसी मीठी और अच्छी भुनी शकरकंद खाना है? तो ये कुकिंग सीक्रेट्स आएंगे काम 

घर पर बाजार जैसी मीठी और अच्छी भुनी शकरकंद खाना है? तो ये कुकिंग सीक्रेट्स आएंगे काम 

Roasted Sweet Potato Tips: शकरकंद भूनने पर वह कच्ची रह जाती है या जल जाती है, तो इससे बचने के लिए आइए जानते हैं बिना ओवन के शकरकंद भूनने के आसान टिप्स और ट्रिक्स, जिनसे उसका स्वाद और मिठास दोनों बरकरार रहेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 27 Nov 2026, 3:40 PM IST

Roasted Sweet Potato Tips

Sweet Potato को Roasted करने के लिए Tips (Representative Image) Image Credit Magnific

Roasted Sweet Potato Tips: सर्दियां आते ही बाजार में शकरकंद मिलने लगती है, जिसे लोग चाट बनाने के साथ ही उबालकर या भूनकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन सही से न भुनने पर या तो यह कच्ची रह जाती है या जल जाती है। इसके चलते कुछ लोग इसे उबालकर खाना पसंद करते हैं, जो खाने में उतनी मीठी नहीं लगती और स्वाद भी नहीं आता। ऐसे में आइए जानते हैं इससे बचने के लिए कुछ टिप्स और ट्रिक, जिनकी मदद से आप बिना आग या ओवन के भी घर पर इसे भून सकते हैं, ताकि उसका स्वाद और मिठास दोनों बेहतर रहें।

तेज आंच पर सीधे न भूनें

शकरकंद भूनने में ज्यादातर लोग सबसे पहली गलती इसे तेज आंच पर भूनने की करते हैं। तापमान तेजी से बढ़ने पर शकरकंद का अंदरूनी हिस्सा बहुत जल्दी उस तापमान को पार कर जाता है, जिसपर एंजाइम को शक्कर बनाने का समय न मिल पाए। इसके चलते नतीजा यह होता है कि शकरकंद नरम तो हो जाती है, पर उसमें मिठास कम रह जाती है। इससे बचने के लिए इसे धीमी आंच पर भूनें।

ओवन पहले से गर्म करके न रखें

अगर ओवन में भून रहे हैं, तो पहले से गर्म किए हुए ओवन में शकरकंद डालने के बजाय उसे ठंडे ओवन में रखकर ओवन को धीरे-धीरे गर्म होने दें। इससे शकरकंद को धीरे-धीरे गर्म होने का वक्त मिलता है और एंजाइम को ज्यादा देर तक काम करने का मौका मिल जाता है। जिससे स्वाद अच्छा आता है।

फॉइल में लपेटकर न भूनें

शकरकंद को पूरी तरह फॉइल में लपेटकर भूनने से नमी अंदर ही बंद हो जाती है, और शकरकंद भुनने के बजाय भाप में पकती है। इससे छिलका बहुत नरम हो जाता है और वह कुरकुरी नहीं बनती, न ही उसकी ऊपर की शक्कर अच्छे से कैरेमलाइज होती है। खुली रखकर भूनने से नमी उड़ जाती है और स्वाद ज्यादा गहरा बनता है।

बिना छेद किए न भूनें

भूनने से पहले शकरकंद को धोकर पूरी तरह सुखा लें और कांटे से उसमें कुछ जगह छेद कर दें। इससे अंदर की भाप बाहर निकल जाती है और शकरकंद के फटने का खतरा कम होता है।

बिना ओवन के ऐसे भूनें

अगर घर में ओवन नहीं है, तो शकरकंद को अच्छे से धोने के बाद तवे पर नमक की परत बिछाएं। फिर शकरकंद को बड़े टुकड़ों में काटकर उसके ऊपर रखें और किसी भारी बर्तन से ढक दें। थोड़ी-थोड़ी देर में चेक करके टुकड़ों को पलटते रहें, ताकि वे चारों तरफ से अच्छे से पक जाएं।

बची हुई शकरकंद को सही तरह रखें

भुनी हुई शकरकंद बच जाए, तो उसे पहले कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें, फिर एयरटाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में रखें। दोबारा गर्म करने के लिए उसे तवे या पैन पर मध्यम आंच पर सेकें, इससे वह हल्की कुरकुरी हो जाती है।