27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Lifestyle News / कृति सेनन का बॉस लेडी लुक! ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट के साथ 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड नेकपीस ने खींचा ध्यान

कृति सेनन का बॉस लेडी लुक! ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट के साथ 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड नेकपीस ने खींचा ध्यान

Kriti Sanon Look:GQ India Men of the Year Awards 2026 में कृति सेनन ने अपने फैशन सेंस से लोगों का ध्यान खींचा। एक्ट्रेस के 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड नेकपीस से लेकर बिजनेस कैजुअल आउटफिट और ग्लैमरस मेकअप तक, आइए जानते हैं उनके लुक में क्या खास रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 27 Nov 2026, 10:44 AM IST

Kriti Sanon

Kriti Sanon (scrreenshot) image credit instagram/ gqindia

Kriti Sanon: GQ इंडिया मेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2026 (GQ India Men of the Year Awards 2026) का आयोजन 26 नवंबर की रात मुंबई में हुआ। इस अवॉर्ड समारोह में बॉलीवुड समेत मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान अलग-अलग कैटेगरी में कई सितारों को सम्मानित किया गया। इन्हीं में से एक कृति सेनन भी रहीं, जिन्हें Multi-Hyphenate of the Year का अवॉर्ड मिला। हालांकि, अवॉर्ड से ज्यादा इस समय उनके लुक की चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि उनके इस आउटफिट में ऐसा क्या खास था।

बिजनेस कैजुअल लुक ने खींचा ध्यान

कृति सेनन ने इस मौके के लिए Misho Designs के रेडी-टू-वियर कलेक्शन से ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट चुना था। पहली नजर में उनका यह लुक ऑफिस में पहने जाने वाले फॉर्मल कपड़ों जैसा लगता है, लेकिन गले में टाई की तरह पहना गया खास नेकपीस इसे सबसे अलग बना रहा था। यह कपड़े की टाई नहीं, बल्कि 24 कैरेट गोल्ड-प्लेटेड 'वर्टेब्रल नेकपीस' (Vertebral Neckpiece) था। इसे हाथ से तैयार किया गया है और mishodesigns के ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार इसकी कीमत लगभग 1,85,167 रुपये है। रीढ़ की हड्डी जैसी बनावट वाले इस नेकपीस को टाई के अंदाज में डिजाइन किया गया है।

इस नेकपीस के साथ कृति ने काले रंग का क्रॉप्ड सैटिन ब्लेजर पहना था। इसकी फुल-लेंथ स्लीव्स और आगे की ओर खुला डिजाइन था, जबकि इसका निचला किनारा असममित यानी एक तरफ से तिरछा कटा हुआ था। इसके अंदर एक्ट्रेस ने कॉलर वाली सफेद शर्ट पहनी थी, जिसकी फुल-लेंथ स्लीव्स के कफ ब्लेजर से बाहर नजर आ रहे थे। शर्ट की फिटिंग टेलर्ड थी और पीछे की तरफ कॉर्सेट स्टाइल डिटेलिंग के साथ खुली डोरियां दी गई थीं।

इसके साथ कृति ने हाई-वेस्ट ब्लैक वाइड-लेग बैरल पैंट्स पहनी थीं। नेकपीस के अलावा पैंट के बकल और ब्लेजर के किनारे पर लगे गोल्ड ब्रोच ने उनके लुक को और खास बना रहे थे। वहीं, कानों में गोल्ड इयररिंग्स और पैरों में ब्लैक पॉइंटेड स्टिलेटो हील्स पहनी थीं।

ऐसे किया अपना लुक कंप्लीट

कृति ने अपने लुक को पूरा करने के लिए मेकअप को सिंपल लेकिन ग्लैमरस रखा। उन्होंने नेचुरल और ग्लोइंग बेस के साथ गालों पर हल्का ब्लश लगाया था। आंखों को डिफाइन करने के लिए स्मोकी आईशैडो, डार्क ब्रो और घनी पलकों वाला मेकअप किया गया था। वहीं, होंठों पर माउव टोन वाली ब्राउन लिपस्टिक लगाई गई थी, जो पूरे मेकअप को संतुलित और क्लासिक टच दे रही थी। इसके साथ ही बालों को बीच से मांग निकालकर पीछे की ओर स्लीक अपडू स्टाइल में बांधा गया था। उनका यह हेयरस्टाइल पूरे लुक को सोबर और स्टाइलिश बना रहा था।